DDA New Housing Scheme 2026: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) दिल्ली में लोगों की बढ़ती घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए समय‑समय पर सस्ती हाउसिंग स्कीम लॉन्च करता है. इन स्कीम में लोग DDA की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के तहत अलग‑अलग आय वर्ग के लोगों, खासकर मध्यम और गरीब परिवारों के लिए सस्ते फ्लैट दिए जाते हैं. फ्लैट्स का आवंटन कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ यानी लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट बनी रहती है.
डीडीए अपना घर का सपना देख रहे लोगों के लिए 'नागरिक आवास योजना 2026' के तहत बेहद ही सुनहरा अवसर पेश किया है. डीडीए ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी कैटेगरी के फ्लैट को शामिल किया है. ये फ्लैट उत्तरी दिल्ली के नरेला और सिरसपुर इलाकों में मौजूद हैं.
DDA की नई आवास योजना 2026 में 10,000 से अधिक फ्लैट्स (नरेला, सिरसपुर) पर 25% तक की विशेष छूट और 'पहले आओ-पहले पाओ' (FCFS) के तहत सीधा आवंटन मिल रहा है, जो EWS, LIG, MIG, HIG श्रेणियों के लिए है. EWS फ्लैट्स 9.60 लाख रुपये से शुरू हैं. आवेदन DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी तरह से डिजिटल या ऑनलाइन हैं.
आपके भरोसे का नया पता
— Delhi Development Authority (@official_dda) May 28, 2026
DDA नागरिक आवास योजना 2026 के तहत तैयार सभी फ्लैट्स पर पाएं 25% की विशेष छूट और आसान FCFS आवंटन का लाभ।
किफायती कीमत, आसान बुकिंग और सुरक्षित भविष्य… अब अपने घर का सपना होगा पूरा
सीमित फ्लैट्स उपलब्ध हैं।
आज ही बुक करें अपना नया घर।
Visit Now:… pic.twitter.com/j76nRMWRu5
फ्लैट की कीमतें
- EWS- 9.60 लाख रुपये से शुरू
- LIG- 11.5 लाख - 15.3 लाख तक
- MIG- 66 लाख - 82 लाख तक
- HIG- 95 लाख - 1.13 करोड़ तक
यह भी पढ़ें:- स्लीपर में 8, AC में 9, बुजुर्गों और महिलाओं को मिलता है लोअर बर्थ का कोटा, जानिए कब और कैसे करें बुकिंग?
कैसे करें बुकिंग
वेबसाइट पर जाएं- DDA के पोर्टल (eservices.dda.org.in) पर जाएं.
रजिस्ट्रेशन- 'DDA Nagrik Awaas Yojana 2026' के तहत नया रजिस्ट्रेशन करें.
रजिस्ट्रेशन फीस- 2500 (non-refundable) जमा करें.
फ्लैट चुनें- अपनी पसंद का लोकेशन और फ्लैट कैटेगरी चुनें.
ईएमडी (EMD) जमा करें- फ्लैट के अनुसार बयाना राशि जमा करें.
अलॉटमेंट- FCFS आधार पर फ्लैट तुरंत आवंटित किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं