विज्ञापन

IRCTC की नई वेबसाइट कैसी दिखती है? एयर टिकट बुकिंग वाली फील, सिंगल टैप पर सारे ऑप्‍शन

IRCTC का नया बीटा वर्जन वेबसाइट के लॉन्च करने का उद्देश्य यात्रियों को वेबसाइट का नया डिज़ाइन और सुविधाएं दिखाना है. ताकि इसका इस्तेमाल करके अपनी राय और सुझाव दे सकें.

IRCTC की नई वेबसाइट कैसी दिखती है? एयर टिकट बुकिंग वाली फील, सिंगल टैप पर सारे ऑप्‍शन
IRCTC की नई Website का बीटा वर्जन Launch हो गया
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

IRCTC ने नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है. 15 जुलाई को शाम को इसे लॉन्च किया गया, वहीं आम लोगों के लिए वेबसाइट रात 9 बजे शुरू किया गया. बीटा वर्जन के लॉन्च करने का उद्देश्य यात्रियों को वेबसाइट का नया डिज़ाइन और सुविधाएं दिखाना है. ताकि इसका इस्तेमाल करके अपनी राय और सुझाव दे सकें. यात्री नई वेबसाइट को https://www.irctc.co.in/eticket/ पर जाकर देख सकते हैं. फीडबैक के बाद कुछ ही हफ्तों में नया और पूरी तरह से अपडेटेड IRCTC पोर्टल उपलब्ध कराने की योजना है.

कैसा है IRCTC का बीटा वर्जन वेबसाइट

IRCTC के नए बीटा वर्जन वेबसाइट का इंटरफेस काफी कूल है. होम पेज पर ही आपको टिकट बुकिंग के लिए विकल्प मिलता है. वहीं इसी पेज पर PNR स्टेटस और ट्रेन शेड्यूल का भी विकल्प मिलता है. यानी आम यात्रियों को इन दोनों विकल्प की जरूरत होती है जो साइट के होम पेज पर आसानी से मिल जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

आप जब टिकट बुकिंग के लिए सोर्स स्टेशन और तारीख का चुनाव कर ट्रेन सर्च करते हैं तो आपके पास दूसरा इंटरफेस खुलता है. यहां आपको महसूस होगा की आप एयर टिकट की बुकिंग करने जैसा है. आपको एक साथ सभी क्लास के साथ ट्रेन का विकल्प मिलेगा. जबकि ऊपर आप अलग-अलग तारीख मिलेगी, जहां से आप दूसरी तारीख की ट्रेन टिकट को सर्च कर सकते हैं. ट्रेन की एवलेवलिटी पर क्लिक करने पर आपको सभी क्लास में एक साथ सीट की स्थिति दिख जाएगी. साथ ही टिकट का किराया भी आपको दिख जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

एक टैप में सारे विकल्प

साइट के टॉप पर Trains टैप पर जाएंगे तो आपको आपके काम की सारे विकल्प एक साथ मिलेंगे. इसमें बुक टिकट, IRCTC ट्रेन (ग्रुप टिकट और इंश्योरेंस क्लेम), पीएनआर इंक्वायरी, कैंसिल ई टिकट, ट्रेन शेड्यूल, ट्रैक योर ट्रेन (लाइव ट्रेन स्टेटस), एफटीआर कोच ट्रेन बुकिंग, डॉग-कैट्स बुकिंग, लिंक योर आधार, काउंटर टिकट कैंसिलेशन, काउंटर टिकट बुकिंग प्वाइंटर चार्ज, आईआरसीटीसी ऑफिशियल मोबाइल ऐप जैसे विकल्प शामिल है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा फूड बुकिंग के लिए MEALS का विकल्प, E-Wallet का ऑप्शन भी ऊपर ही मिलता है. OTHER ऑप्शन में आपको बस, फ्लाइट, होटल बुकिंग का विकल्प मिल जाता है.

(First Published on 15 July 2026, 22:11 PM)

यह भी पढ़ेंः हाइड्रोजन ट्रेन कैसी दिखती है, PM मोदी ने शेयर की तस्‍वीरें, 17 जुलाई को दिखाएंगे हरी झंडी, रूट-किराया जान लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC New Website, IRCTC New Feature, IRCTC Beta Version Launch, IRCTC Beta Virson Website, IRCTC News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com