आजकल के डिजिटल दौर में साइबर क्राइम की मामले काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं. स्कैमर्स रोजाना लोगों को ठगने का नया तरीका निकाल रहे हैं. जानकारी के अभाव में मासूम लोग जाल में फंस जाते हैं और अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं. इन दिनों एक स्कैम का मामला सामने आ रहा है जिसमें स्कैमर्स अनजान APK फाइल भेजते हैं और जैसे ही ये फाइल मोबाइल इंस्टॉल होती है, पर्सनल और बैंक डिटेल्स स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है. कई मामलों में बैंक अकाउंट भी खाली हो जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको मोबाइल की ऐसी सेटिंग बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप साइबर ठगी से बच सकते हैं. इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से दी है.
एंड्रॉयड मोबाइल में चेंज कर लें ये सेटिंग
1. मोबाइल की सेटिंग्स में जाएं.
2. Apps/ App Management पर जाएं.
3. Special App Access चुनें.
4. Install Unknown Apps पर क्लिक करें.
5. अब आपको क्रोम, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और फाइल मैनेजर जैसे ऐप्स दिखेंगे.
6. हर ऐप पर क्लिक करें और Allow from this Source को ऑफ कर दें.
🚨 सावधान! एक छोटी सी गलती आपका मोबाइल हैक एवं बैंक खाता खाली कर सकती है।
— Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस (@CGPoliceDept) June 13, 2026
साइबर ठग अब WhatsApp, Telegram, SMS और फर्जी APK फाइलों के जरिए मोबाइल का पूरा कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी डिजिटल सुरक्षा के लिए मोबाइल में “Install Unknown Apps” या “Allow from this… pic.twitter.com/MpwTubPnV7
जरूरी बातें
साइबर ठग अब व्हाट्सऐप (WhatsApp), टेलीग्राम (Telegram), SMS और फर्जी APK फाइलों के जरिए मोबाइल का पूरा कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद जैसे ही यूजर्स इस लिंक पर क्लिक करते हैं, यूजर की सभी डिटेल स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है. इससे बचने के लिए कभी भी किसी अनजान नंबर से आए Apk फाइल पर न क्लिक करें और न ही इंस्टॉल करें. ऐप को हमेशा गूगल प्ले स्टोर से ही इंस्टॉल करें.
साइबर स्कैम कहां रिपोर्ट करें
अगर आप या आपका कोई परिचित किसी तरह के स्कैम का शिकार हो जाता है तो https://cybercrime.gov.in/ पर तुरंत रिपोर्ट करें या फिर या 1930 नंबर पर कॉल करें.
यह भी पढ़ें: बस, रेल, मेट्रो और एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट, जानिए क्या है लास्ट माइल कनेक्टिविटी की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं