विज्ञापन

क्या टोल प्लाजा के पास रहने वाले ID कार्ड दिखाकर पा सकते हैं टोल से छूट? NHAI ने बताई इसकी सच्चाई

अगर आप टोल प्लाजा के पास रहते हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. माना जाता है कि टोल प्लाजा के पास रहने वाले लोग बस एक ID कार्ड दिखाकर टोल से पूरी तरह छूट पा सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. इसको लेकर NHAI ने अपने आधिकारिक X हैंडल से सच्चाई बताई है.

क्या टोल प्लाजा के पास रहने वाले ID कार्ड दिखाकर पा सकते हैं टोल से छूट? NHAI ने बताई इसकी सच्चाई
टोल टैक्स के नियम
Photo Credit: NDTV

नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान टोल प्लाजा पार करने के लिए टोल देना जरूरी होता है. अक्सर यह माना जाता है कि टोल प्लाजा के पास रहने वाले लोग बस एक आईडी कार्ड दिखाकर टोल से पूरी तरह छूट पा सकते हैं. लेकिन क्या सच में NHAI यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का नियम यही कहता है, या यह सिर्फ एक अफवाह है? इसी को लेकर NHAI ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया और इस मिथक का असली सच बताया. आइए जानते हैं...

टोल प्लाजा के पास रहने वाले लोगों के लिए टोल फ्री?

NHAI ने अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया और बताया कि कई लोगों को लगता है कि टोल प्लाजा के पास रहने वाले सभी स्थानीय लोग सिर्फ अपना पहचान पत्र दिखाकर बिना टोल दिए जा सकते हैं, लेकिन ऐसा सही नहीं है. 

क्या है सच्चाई?

NHAI ने इस मिथक की सच्चाई बताई कि असल में, स्थानीय लोगों के लिए मुफ्त में सफर करने के लिए ऐसी कोई सुविधा नहीं है. नियमों के अनुसार जो लोग पात्र हैं, वे तय शर्तों के तहत लोकर मंथली पास बनाकर टोल में छूट पा सकते हैं. साथ ही आमतौर पर ये सुविधा भी टोल प्लाजा से करीब 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए होती है. साथ ही हर टोल प्लाजा अपने अलग नियम होते हैं. 

30 जून तक ₹1000 का FASTag रिचार्ज इनाम पाने का मौका

नेशनल हाईवे पर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए NHAI ने 30 जून 2026 तक 'क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज' शुरू किया है. इसमें हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों से कहा गया है कि अगर किसी टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट दिखे तो वे उसकी तुरंत जानकारी दें. इसके लिए राजमार्ग यात्रा (Rajmargyatra) ऐप के नए वर्जन से फोटो (लोकेशन के साथ) अपलोड करनी होगी और अपना नाम, लोकेशन, वाहन नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर भी देना होगा. सही जानकारी देने पर चुनिंदा लोगों को इनाम के तौर पर ₹1000 का FASTag रिचार्ज दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: गाड़ी में करवाया मॉडिफिकेशन? जरूर कर लें ये काम, वरना रिजेक्ट हो सकता है Insurance Claim

यह भी पढ़ें: बिजली बिल का 15 तारीख तक SMS और WhatsApp पर मिलेगा अपडेट, अगर आपका नंबर बदल गया तो जानिए कैसे करें रजिस्टर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com