विज्ञापन

Budget 2026: बजट में किसानों को AI तकनीक से जोड़ने की पहल, शुरू होगा 'भारत विस्तार' सिस्टम, जानिए वित्त मंत्री ने क्‍या कहा

बजट 2026 में किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. वित्त मंत्री ने बजट भाषण में 'भारत विस्तार' नाम से एक नई पहल का ऐलान किया, जो किसानों के लिए AI आधारित बहुभाषी सिस्टम होगा.

Budget 2026: बजट में किसानों को AI तकनीक से जोड़ने की पहल, शुरू होगा 'भारत विस्तार' सिस्टम, जानिए वित्त मंत्री ने क्‍या कहा
बजट 2026
ANI

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा और अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. बजट 2026-27 में सरकार ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर जोर दिया है. इसी कड़ी में किसानों को सशक्त बनाने और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. वित्त मंत्री ने बजट भाषण में 'भारत विस्तार' नाम से एक नई पहल का ऐलान किया, जो किसानों के लिए AI आधारित बहुभाषी सिस्टम होगा. आइए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा... 

क्या है 'भारत विस्तार'?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'भारत विस्तार' नाम से एक नया सिस्टम शुरू किया जाएगा, जो कृषि से जुड़े संसाधनों तक आसान पहुंच देगा. उन्होंने बताया कि यह एक बहुभाषी AI टूल होगा, जिसमें एग्री‑स्टैक पोर्टल्स और ICAR द्वारा तैयार की गई एग्रीकल्चर प्रैक्टीस की जानकारी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ जोड़ेगा. इस पहल का मकसद किसानों को खेती से जुड़ी जरूरी जानकारी और आधुनिक तकनीक एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है. सरकार का मानना है कि इस पहल से किसानों को सही समय पर सही जानकारी मिलेगी, उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.
 


'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर आधारित बजट

लगातार नौवां बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक विकास को मजबूत करना और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है. यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर आधारित है. उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात में अनिश्चितता के बावजूद सरकार ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की है और भारत की आर्थिक दिशा स्थिर रही है और देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com