विज्ञापन

BRICS Summit: 12 सितंबर को दिल्ली में कौन रास्ते रहेंगे बंद, कहां होगा डायवर्जन, चेक कर लें रूट

BRICS समिट की वजह से 12 सितंबर को भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सड़क पर पाबंदियां रात 9.30 से 11 बजे रात तक लागू रहेगी.

BRICS Summit: 12 सितंबर को दिल्ली में कौन रास्ते रहेंगे बंद, कहां होगा डायवर्जन, चेक कर लें रूट
12 सितंबर को दिल्ली में सड़क पर डायवर्जन
NDTV

राजधानी दिल्ली में BRICS सम्मेलन के लिए कई देशों के प्रतिनिधि पहुंचे हुए हैं. 11 सितंबर से शुरू हुआ सम्मेलन 13 सितंबर तक चलने वाला है. ऐसे में अब 12 सितंबर को होने वाले आयोजन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली पुलिस ने 12 सितंबर की शाम को कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक पाबंदी और डायवर्जन लागू रहेंगे. दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सड़क पर पाबंदियां रात 9.30 से 11 बजे रात तक लागू रहेगी. बताया गया कि सेंट्रल दिल्ली और उसके आस-पास ट्रैफिक का आवागमन रेगुलेट किया जाएगा. जबकि भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आस-पास इलाकों को प्रतिबंधित घोषित किया जा चुका है. 

कहां होगी ट्रैफिक प्रभावित

दिल्ली में इंडिया गेट, कर्तव्य पथ के आसपास, जनपथ, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, मथुरा रोड और प्रगति मैदान इलाके के आस-पास जोड़ने वाली सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित रहेगी. ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करें और प्रतिबंधित इलाके में सफर करने से बचें.

अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने के लिए अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें. इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को आवाजाही में प्राथमिकता दी जाएगी.  एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और आईएसबीटी की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने और जहां भी संभव हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी है.

यह भी पढ़ेंः BRICS सम्मेलन के बीच दिल्ली में क्या रहेगा बंद क्या रहेगा खुला? स्कूल बंद... मेट्रो ट्रेन पर क्या है अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BRICS Summit Traffic Advisory, Brics Summit, BRICS Summit 2026 Delhi Traffic Advisory, Delhi Traffic Advisory, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com