विज्ञापन

तलाश रहे हैं नौकरी? Fake Job Offer का न हो जाना शिकार, साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Fake Job Offers Cyber Scam: स्कैमर्स घर बैठे मोटी कमाई और नामी कंपनियों के फर्जी ऑफर लेटर के जरिए बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बना रहे हैं. ऐसे में खुद को सतर्क और सावधान रखना बेहद जरूरी है.

तलाश रहे हैं नौकरी? Fake Job Offer का न हो जाना शिकार, साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
फेक जॉब ऑफर स्कैम
AI

Fake Job Offer Scam: आज के डिजिटल दौर में लोगों के लिए नौकरी तलाशना काफी ज्यादा आसान हो गया है. टेक्नोलॉजी के साथ-साथ नई ऐप्स आ रही हैं जो लोगों को नौकरी तलाशने में काफी ज्यादा मदद करती है. इसी के चलते जालसाजों और स्कैमर्स का भी जाल बिछाना काफी ज्यादा आसान हो गया है. ये स्कैमर्स घर बैठे मोटी कमाई और नामी कंपनियों के फर्जी ऑफर लेटर के जरिए बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बना रहे हैं. ऐसे में अगर आप सतर्क नहीं रहते हैं तो आपकी मेहनत की कमाई सीधा स्कैमर्स की जेब में पहुंच सकती है. इसके अलावा पर्सनल डिटेल्स लीक होने का खतरा भी साथ में बना रहता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेक जॉब ऑफर्स से कैसे सेफ रहें और स्कैमर्स कैसे मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं. आइए जानते हैं....

यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: साउथ दिल्ली में आज VVIP मूवमेंट, ये मार्ग रहेंगे प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जाल में कैसे फंसाते हैं स्कैमर्स?

फर्जी जॉब के ऑफर अब साइबर क्राइम का एक संगठित और अत्यंत खतरनाक रूप बन चुके हैं. इसमें विदेशों में नौकरी दिलाने के अवसरों का लालच देकर मासूम लोगों को फंसाया जाता है. ठग भरोसा जीतने के लिए परिचित भाषा और जाने-पहचाने कॉन्टैक्ट्स का सपोर्ट लेते हैं. लेकिन इन ऑफर्स में न तो किसी कंपनी की ठोस जानकारी होती है और न ही पद की स्पष्टता और न ही पेमेंट का कोई स्ट्रक्चर होता है. ऐसे में मामलों में पीड़ितो को धीरे-धीरे मानसिक रूप से प्रभावित और कंट्रोल किया जाता है, जिससे उनकी फैसला लेने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है और वे बढ़ते जोखिम को समझे बिना जाल में फंसते चले जाते हैं. 

सेफ रहने के लिए किन टिप्स का रखें ध्यान?

  • अगर आपके पास ऐसा कोई जॉब ऑफर आए जो इतना अच्छा हो कि यकीन करना मुश्किल है तो तुरंत उसको वेरिफाई कर लें.
  • बिना किसी वेरिफाइड डिटेल्स के किसी भी ऑफर को एक्सेप्ट न करें.
  • अनजान कॉन्टैक्ट और अस्पष्ट या भ्रमित करने वाले जॉब ऑफर्स से हमेशा दूरी बनाए रखें.

किसी तरह का साइबर क्राइम हो जाए तो क्या करें?

अगर कोई व्यक्ति फर्जी जॉब ऑफर स्कैम का शिकार हो जाता है तो तुरंत एक्शन लेना बेहद जरूरी है. ऐसे में तुरंत लोकल पुलिस और http://cybercrime.gov.in के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा आप 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com