विज्ञापन

UIDAI की नई पहल, जल्द Google Maps पर दिखेंगे ऑथराइज्ड AADHAR केंद्र, काम होगा आसान

इस नई व्यवस्था को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आधार केंद्रों के बारे महत्वपूर्ण जानकारियां आम लोगों तक पहुंचाने की है, जिससे वो देशभर में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्रों (Aadhaar Seva Kendras) सहित 60,000 से अधिक आधार केंद्रों तक आसानी से पहुंच सकें.

UIDAI की नई पहल, जल्द Google Maps पर दिखेंगे ऑथराइज्ड AADHAR केंद्र, काम होगा आसान
जल्द गूगल मेप्स पर मिलेगी आधार सेंटर की जानकारी.
  • UIDAI ने नई साझेदारी के तहत Google Maps पर अधिकृत आधार केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है
  • इस पहल से लोग निकटतम सत्यापित आधार केंद्रों का पता लगा सकेंगे और वहां उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे
  • Google Maps पर आधार केंद्रों की एक्सेसिबिलिटी, पार्किंग सुविधा और संचालन समय जैसी जानकारियां मिल सकेंगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

UIDAI ने Google Maps पर अधिकृत आधार केंद्रों को प्रदर्शित करने के लिए Google के साथ एक नयी साझेदारी करने का फैसला किया है. गुरुवार को मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी ने इसका ऐलान किया. इस समझौते के बाद जल्द ही देशभर में लोग अपने निकटतम सत्यापित आधार (AADHAR) केंद्रों का पता लगा सकेंगे और वहां उपलब्ध सेवाओं से जुडी अहम जानकारियों को प्राप्त कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Tele-Law Service: टेली-लॉ सेवा क्या है? घर बैठे पाएं मुफ्त कानूनी सलाह, बस एक कॉल पर

अब Google Maps इस काम में भी करेगा मदद

इस पहल से आम लोगों को अलग-अलग आधार संबंधित सेवाओं के लिए आधार केंद्रों की पहचान करने में मदद मिलगी. इससे वो Google Maps की मदद से आसानी से वयस्क नामांकन (adult enrolment), बाल नामांकन (child enrolment) या फिर सिर्फ पता और मोबाइल नंबर अपडेट कराने से जुड़ी सेवाओं को हासिल करना चाहते हैं तो आसानी से कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा, इस नई पहल के लागू होने से आधार केंद्रों की एक्सेसिबिलिटी से जुड़ी जानकारी, जैसे दिव्यांग-अनुकूल बुनियादी ढांचा, पार्किंग सुविधा की उपलब्धता और संचालन समय के बारे में आसानी से जानकारी हासिल करना संभव हो सकेगा. मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी के मुताबिक, यह सुविधा आने वाले महीनों में उपलब्ध होने की उम्मीद है.

60,000 से अधिक आधार केंद्र गूगल मैप से पता चल सकेंगे

इस नई व्यवस्था को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आधार केंद्रों के बारे महत्वपूर्ण जानकारियां आम लोगों तक पहुंचाने की है, जिससे वो देशभर में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्रों (Aadhaar Seva Kendras) सहित 60,000 से अधिक आधार केंद्रों तक आसानी से पहुंच सकें. इसके ज़रिए यह सुनिश्चित हो सकेगा कि उपयोगकर्ता Google Maps की मदद से सत्यापित आधार केंद्रों का बेहतर और आसान तरीके से इस्तेमाल कर सकें.

Add image caption here

Add image caption here

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा, "UIDAI का फोकस हमेशा आधार-धारकों के लिए व्यवस्था को आसान बनाने पर केंद्रित रहा है यह सहयोग सुनिश्चित करेगा कि अधिकृत आधार केंद्रों में जाना अब सरल, तेज और अधिक पारदर्शी होगा". गूगल इंडिया की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप्स की कंट्री हेड रोली अग्रवाल ने कहा, "UIDAI के साथ मिलकर सत्यापित आधार केंद्रों को इंटीग्रेट करने से लाखों निवासियों के लिए विश्वसनीय सेवाओं को विश्वास के साथ ढूंढना हो जाएगा जिसकी आज सबसे ज़्यादा है."
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com