Airtel Special Valentine Offer: वैलंटाइन पर एयरटेल अपने यूजर्स के लिए एक गोल्डन मौका लेकर आया है. अब यूजर्स रिचार्ज करवाते ही अपने चाहने वालों को दिल का हाल भी शेयर कर सकेंगे. वैलंटाइन का यह अपने यूजर्स के लिए अनोखा तोहफा है, जो हर यूजर को लुभा रहा है.आप चाहे तो अपने दोस्तों को बतौर तोहफा भी दे सकते हैं. दरअसल वैलेंटाइन डे के मौके पर Bharti Airtel ने ऐसा ही एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे यूजर्स रिचार्ज के साथ अपने दिल की बात भी भेज सकेंगे. यह फीचर खास मौकों को और भी यादगार बनाने की कोशिश है, जिसे यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं.
Aadhaar Card में ई-मेल आईडी कैसे करें अपडेट? ये रहा पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
यहां जानिए Airtel के इस नए फीचर के बारे में
एयरटेल ने ‘Gift a Recharge with a Special Note' नाम से नया फीचर वैलेंटाइन को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के किसी भी सदस्य के नंबर पर रिचार्ज करते समय एक पर्सनल मैसेज भी भेज सकते हैं. खास बात यह है कि इसे इमोशन से जोड़कर देखा जा रहा है. सच तो ये है कि डिजिटल दौर में जहां ज्यादातर बातचीत ऑनलाइन होती है, वहां यह फीचर रिश्तों में एक अलग और पर्सनल टच जोड़ने का काम करता है. कंपनी का कहना कि इससे लोग जुड़े रहने के साथ-साथ अपनी भावनाएं भी बेहतर तरीके से जाहिर कर पाएंगे.

Airtel Thanks App से लें सुविधा
इस सुविधा का उपयोग Airtel Thanks App के जरिए यूजर कर सकते हैं. यूजर को ऐप में जाकर उस मोबाइल नंबर को चुनना होगा, जिस पर वह रिचार्ज गिफ्ट करना चाहते हैं. इसके बाद अपनी पसंद का कोई भी प्लान चुनकर उसमें एक खास मैसेज लिख सकते हैं. यही मैसेज इस रिचार्ज को एक साधारण ट्रांजेक्शन से खास गिफ्ट में बदल देता है. उदाहरण के लिए, आप अपने किसी खास व्यक्ति के लिए प्यार या शुभकामना भरा संदेश जोड़ भेज सकते हैं.
एयरटेल ने दिया रिचार्ज इमोशनल टच
यूजर हमेशा मोबाइल रिचार्ज को सिर्फ जरूरत के तौर पर देखते आए हैं, लेकिन इस नए फीचर के बाद यह एक इमोशनल कनेक्शन का जरिया भी बन गया है. खास मौकों जैसे वैलेंटाइन डे, बर्थडे या एनिवर्सरी पर यह एक छोटा लेकिन उपयोगी डिजिटल गिफ्ट देकर अपना भाव व्यक्त कर सकते हैं. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो दूर रहते हैं, यह फीचर रिश्तों में अपनापन बनाए रखने में बेहद मददगार साबित हो सकता है. इस बारे में कंपनी का कहना है कि इस पहल से डिजिटल गिफ्टिंग को बढ़ावा मिलेगा और प्लेटफॉर्म पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव बनेगा. सच तो ये है कि आने वाले समय में टेलिकॉम सेवाएं सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि यूजर्स के लिए एक भावनात्मक जुड़ाव का जरिया भी बनेंगी.

सुरक्षा के लिए नया फीचर
साइबर फ्रॉड को देखते हुए एयरटेल ने हाल के दिनों में यूजर्स की सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया है. कंपनी ने यूजर्स को फेक OTP से बचाने के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर शुरू किया है. यह फीचर संदिग्ध कॉल के दौरान मिलने वाले फर्जी OTP को कुछ ही सेकेंड में पहचान लेग और स्क्रीन पर पॉप-अप अलर्ट के जरिए यूजर को चेतावनी देता है. इससे ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.