विज्ञापन

होली के एक मैसेज या ईमेल पर क्लिक करते ही कहीं खाली न हो जाए अकाउंट, त्योहार पर साइबर फ्रॉड से बचने का यह है दमदार तरीका

Holi Scam 2026: होली का त्योहार नजदीक आते ही, लोगों में अलग तरह का जोश और उमंग नजर आने लगता है. वहीं, त्योहारों के समय में साइबर ठग और जालसाज भी काफी ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं, जिसके कारण धोखाधड़ी के मामले भी काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि साइबर फ्रॉड से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है. आइए जानते हैं...

होली के एक मैसेज या ईमेल पर क्लिक करते ही कहीं खाली न हो जाए अकाउंट, त्योहार पर साइबर फ्रॉड से बचने का यह है दमदार तरीका
होली स्कैम
AI

Holi Scam 2026: होली का त्योहार नजदीक आते ही, लोगों में अलग तरह का जोश और उमंग नजर आने लगता है. वहीं, त्योहारों के समय में साइबर ठग और जालसाज भी काफी ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं, जिसके कारण धोखाधड़ी के मामले भी काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. इस समय ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल पेमेंट और ऑफर्स की भरमार रहती है, जिसका फायदा उठाकर फ्रॉड करने वाले लोग फर्जी लिंक, QR कोड और कस्टमर केयर के नाम पर लोगों के बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं. ऐसे में सतर्क और सावधान रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि साइबर फ्रॉड से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Tele-Law Portal: परिवार से जुड़े विवाद हों या नौकरी से जुड़ी परेशानी, घर बैठे मिलेगी फ्री कानूनी सलाह, बस एक कॉल पर

फेक इमेल से रहें सावधान

होली जैसे त्योहार के मौके पर स्कैमर्स ऑफर्स, डिस्काउंट, गिफ्ट हैम्पर या लॉटरी जीतने का दावा करते हुए ऐसे ईमेल भेजते हैं, जिनमें किसी लिंक या बटन पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है. यह लिंक अक्सर मालवेयर वाले पेज पर ले जाते हैं या आपकी पर्सनल जानकारी चोरी कर लेते हैं. ऐसे में त्योहार के समय किसी भी अनजान ईमेल, संदिग्ध लिंक जैसे मैसेज या ईमेल पर क्लिक न करें. हमेशा ईमेल भेजने वाले का एड्रेस चेक करें और कभी भी बिना सोचे-समझे किसी लिंक पर क्लिक न करें.

Latest and Breaking News on NDTV

होली के पास के नाम पर धोखाधड़ी

होली त्योहार नजदीक आते ही, साइबर ठक अक्सर होली पास के नाम पर लोगों को धोखा देने लगते हैं. कई बार वे लोगों को महंगा पास कम में देने का झांसा देते हैं, जैसे '5000 रुपये का पास सिर्फ 499 में', जिसे देखकर लोग पैसा तुरंत भेज देते हैं और जल्दबाजी में धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में स्कैम से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक, QR कोड या संदिग्ध वेबसाइट से पास न खरीदें.

अनजाल कॉल्स पर न करें भरोसा

होली के मौके पर कई जालसाज लोगों को कॉल भी करते हैं और आकर्षक ऑफर देते हैं. इससे कई लोग बहक जाते हैं और जान-अनजाने में OTP समेत अन्य जानकारी बता देते हैं. ऐसा करने से बैंक अकाउंट खाली होने का खतरा भी हो सकता है. इसके चलते आप किसी भी अनजान कॉस पर भरोसा न करें और किसी भी अनजान व्यक्ति से OTP जैसी पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com