विज्ञापन

AI Impact Summit 2026: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, 16 से 20 फरवरी तक घर से निकलने से पहले जान लें कौन से रास्त रहेंगे प्रभावित

Traffic Advisory for AI Impact Summit 2026: दिल्ली पुलिस के अनुसार समिट के दौरान ट्रैफिक सामान्य रूप से चलता रहे, इसके लिए नई दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में कड़े ट्रैफिक नियम और व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी. साथ ही इस दौरान जरूरी सेवाओं, जैसे मेडिकल इमरजेंसी वाले वाहनों को बिना किसी रुकावट और प्राथमिकता के साथ रास्ता दिया जाएगा.

AI Impact Summit 2026: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, 16 से 20 फरवरी तक घर से निकलने से पहले जान लें कौन से रास्त रहेंगे प्रभावित
AI Impact Summit 2026 ट्रैफिक एडवाइजरी

AI Impact Summit 2026 Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम में AI Impact Summit का आयोजन किया जा रहा है. इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. बता दें, कि यह पांच दिन का समिट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें दुनिया भर के कई देशों के राष्ट्र प्रमुख, बड़े मंत्री, खास मेहमान और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के शीर्ष नेता शामिल होने वाले हैं. ऐसे में VVIP मूवमेंट के कारण आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है, इसलिए पुलिस ने लोगों से सलाह दी है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और जरूरी काम के लिए निकलते समय ट्रैफिक अपडेट जरूर जान लें.

यह भी पढ़ें: भूटान-ग्रीस के प्रधानमंत्री से लेकर UAE के प्रिंस तक... AI Summit में दुनियाभर से पहुंचेंगे ये राजनेता, देखें पूरी लिस्ट

ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस के अनुसार समिट के दौरान ट्रैफिक सामान्य रूप से चलता रहे, इसके लिए नई दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में कड़े ट्रैफिक नियम और व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी. साथ ही इस दौरान जरूरी सेवाओं, जैसे मेडिकल इमरजेंसी वाले वाहनों को बिना किसी रुकावट और प्राथमिकता के साथ रास्ता दिया जाएगा. पुलिस ने यह भी बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग और खास परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े.

जिन वाहनों का गंतव्य दिल्ली नहीं है, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा, ताकि शहर के अंदर अनावश्यक ट्रैफिक न बढ़े.

इसके अलावा, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों को आसानी से यात्राएं पूरी करने में मदद दी जाएगी. पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे यात्रा पर निकलते समय थोड़ा अतिरिक्त समय जरूर रखें, क्योंकि ट्रैफिक नियमों और डायवर्जन के चलते रास्ते में कुछ देरी हो सकती है.

इन सड़कों पर जानें से बचें

मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट से लोधी रोड फ्लाईओवर तक), सुब्रमण्यम भारती मार्ग, टाजेश पायलट मार्ग, तीस जनवरी मार्ग, अकबर रोड तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ नपथ, फिटोजशाह रोड, शांति पथ, सत्य मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू (भीकाजी कामा से राउंडअबाउट यशवंत प्लेस तक), कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, 'सी' हेक्सागन, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सिकंदरा रोड, अशोक रोड, पृथ्वीराज रोड, कौटिल्य मार्ग, पुराना किला रोड, शेर शाह सूरी मार्ग, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, सेंट्रल स्पाइन रोड, नॉर्दर्न एक्सेस रोड, रिंग रोड (बरार स्क्वायर से एम्स तक), करिअप्पा मार्ग (किबी प्लेस तक), लोधी रोड, नीला गुंबद, कर्तव्य पथ, रफी मार्ग, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अरविंदो मार्ग (एम्स यू-टर्न से अरविंदो मार्ग तक), तुगलक रोड, सफदरजंग रोड, पंचकुइयां रोड (मंदिर मार्ग टी-पॉइंट से कनॉट प्लेस तक), उल्लान बतर मार्ग, द्वारका लिंक रोड, एएफएस पालम रोड, थिमैया रोड, परेड रोड, एनएच-48 (रंगपुरी से धौला कुआं तक), राव तुला राम मार्ग, पंचशील मार्ग, सैन मार्टिन मार्ग, न्याय मार्ग

रेलवे स्टेशन जाने के लिए इन रास्तों का करें उपयोग

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

आईएसबीटी कश्मीरी गेट - बुलेवार्ड रोड रानी झांसी मार्ग डीबीजी रोड - आश्रम चौक रिंग रोड राज घाट जेएलएन मार्ग - वंदे मातरम् मार्ग - डॉ. आंबेडकर मार्ग पंचकुइयां रोड आउटर सर्किल कनॉट प्लेस

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

आईएसबीटी कश्मीरी गेट् मुखर्जी मार्ग- आश्रमचौक रिंग रोड राजघाट रिंग रोड - वंदे मातरम् मार्ग - डॉ. आंबेडकर मार्ग रानी झांसी मार्ग रोड - लोथियन मागी रिंग रोड हनुमान मंदिर - एस.पी. हनुमान मंदिर-एस.पी मुखर्जीमार्ग टॉनी झांसी फ्लाईओवर - बुले वार्ड रोड - लोथियन मार्ग

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन

एम्स रिंग रोड आश्रम चौक - आईएसबीटी कश्मीरी गेट रिंग रोड राज घाट रिंग रोड मथुरा रोड आश्रम चौक - मथुरा रोड

एयरपोर्ट जाने के लिए रास्ते

दिल्ली पुलिस ने यातायात प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी है.

सड़क मार्ग से जानें के लिए आप इन रास्तों का उपयोग कर सकते हैं

गुरुग्राम से टी 3, टी 4, टी2: 
NH-48 राव गजराज सिंह मार्ग पुरानी दिल्ली गुरुग्राम रोड यूईआर II - सर्विस रोड NH-48-टी 3 टर्मिनल रोड.

गुरुग्राम से टी 1: 
NH-48 महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे T3 रोड, NH-48 महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे NH 48- उलन बटौर मार्ग T1 रोड.

द्वारका से टी3, टी 4, टी2, टी1: 
सेक्टर-22 द्वारका रोड-यूईआर II (टी 3 के लिए नई संचालित सुरंग)

नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से टी 3: 
एम्स चौक रिंग रोड मोती बाग चौक आरटीआर मार्ग -संजय टी-पॉइंट - सर्विस रोड NH-48 टी3 टर्मिनल रोड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com