विज्ञापन

AC Buying Guide: गर्मी से मिलेगी राहत और बिजली बिल भी होगा कम, नया AC लेने से पहले जरूर करें ये चीजें चेक

AC Buying Guide: गर्मी में राहत पाने के लिए नया AC खरीदना एक बड़ा फैसला है, जिससे न केवल घर ठंडा रहेगा, बल्कि स्मार्ट तरीके अपनाने से बिजली का बिल भी कम आएगा.

AC Buying Guide: गर्मी से मिलेगी राहत और बिजली बिल भी होगा कम, नया AC लेने से पहले जरूर करें ये चीजें चेक
AC Buying Guide
file photo

AC Buying Guide: गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर कोई कूलर-एसी चालू कर देता है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ज्यादा समय तक एसी चलाकर रखते हैं और इसका असर सीधा बिजली बिल पर पड़ता है. भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए नया AC (Air Conditioner) खरीदना एक बड़ा फैसला है, जिससे न केवल घर ठंडा रहेगा, बल्कि स्मार्ट तरीके अपनाने से बिजली का बिल भी कम आएगा. नया AC खरीदने से पहले और उसके इस्तेमाल के दौरान आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी जेब पर बिल्कुल भी एक्स्ट्रा असर नहीं पड़ेगा. चलिए आपको बताते हैं ऐसी पैसा वसूल टिप्स, जो आपके बिल को बहुत कम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- Char Dham Yatra: क्या है ग्रीन कार्ड सिस्टम? जानिए किसके लिए जरूरी और बनवाने के लिए क्या करें

Capacity चेक करें

आपका कमरा लगभग 100-120 वर्ग फुट (sq. ft.) का है, तो 1 टन का AC पर्याप्त है. यदि कमरा 120-180 वर्ग फुट का है, या कमरे में धूप ज्यादा आती है, टॉप फ्लोर है, तो 1.5 टन का AC बेहतर है.

इनवर्टर AC

आज के समय में एसी में इनवर्टर भी आता है. ऐसे में इनवर्टर कंप्रेसर वाले AC लेना बेहतर है, क्योंकि ये बिजली कम खाते हैं और तापमान को स्थिर रखते हैं.

स्टार रेटिंग

नया एसी लेते समय हमेशा स्टार रेटिंग का ध्यान रखें.  हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाला AC ही खरीदें. 3-स्टार के मुकाबले 5-स्टार AC लगभग 20-25% तक बिजली की बचत करता है.

Filters चेक करें

आधुनिक AC में बेहतर फिल्ट्रेशन सिस्टम होता है. यह एंटी-वायरल, एंटी-डस्ट और PM 2.5 फिल्टर हवा को साफ करने में मदद करते हैं.

स्मार्ट फीचर्स (Smart Features)

वाई-फाई और स्मार्ट फीचर्स वाले AC को आप घर से बाहर भी कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे बिजली बर्बाद नहीं होती.

Warranty देखें

नया ऐसी लेते समय हमेशा कंप्रेसर वारंटी जरूर देखें. आमतौर पर 5 से 10 साल की वारंटी मिलती है. कुछ ब्रांड PCB पर 5 साल तक की वारंटी देते हैं.

Installation Space

कमरे की दीवार पर इनडोर और बाहर आउटडोर यूनिट लगती है, क्योंकि स्पीट एसी के साथ सिर्फ 10 फिट कॉपर वायर मिलती है. अगर, आपका आउटडोर दूर लगेगा तो आपको कॉपर वायर के पैसे अगल से देने होंगे, जो बहुत महंगी आती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com