Aadhaar address update : आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि बैंक खाते से लेकर सिम कार्ड और सरकारी योजनाओं तक हर जरूरी काम का अहम दस्तावेज बन चुका है. ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर बदल जाए या आप नए शहर में शिफ्ट हो जाएं, तो आधार में जानकारी अपडेट करवाना जरूरी हो जाता है. कई लोग ये सोचकर परेशान रहते हैं कि आखिर आधार में कितनी बार नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि बदली जा सकती है. अच्छी बात ये है कि UIDAI ने इसके लिए साफ नियम बनाए हैं, ताकि लोग जरूरत पड़ने पर आसानी से जानकारी अपडेट करा सकें और किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े.
एड्रेस को कई बार बदल सकते हैं
आधार कार्ड में एड्रेस जरूरत के हिसाब से कई बार अपडेट कराया जा सकता है. इसके लिए myAadhaar पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप किराए के घर में रहते हैं या बार-बार शहर बदलते हैं, तो एड्रेस अपडेट कराने में कोई बड़ी परेशानी नहीं होती. हालांकि हर अपडेट के लिए तय फीस देनी पड़ती है और प्रक्रिया पूरी होने में कुछ दिन लग सकते हैं.
मतलब की बात : पानी की है किल्लत तो इस तरह करें स्टोर, फिर वॉटर नहीं होगा बर्बाद
मोबाइल नंबर अपडेट कराने का नियम
मोबाइल नंबर भी जरूरत पड़ने पर कई बार बदला जा सकता है. इसके लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होता है. UIDAI Aadhaar App के जरिए भी मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा दी जाती है. नया नंबर दर्ज करने के बाद OTP वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन पूरा करना पड़ता है. अपडेट होने के बाद आधार से जुड़े सभी अलर्ट नए नंबर पर आने लगते हैं.
नाम और जन्मतिथि बदलने की लिमिट
UIDAI के नियमों के मुताबिक आधार में नाम सिर्फ 2 बार अपडेट कराया जा सकता है. वहीं जेंडर और जन्मतिथि में बदलाव केवल 1 बार ही संभव है. इसलिए इन जानकारियों को अपडेट कराते समय पूरी सावधानी रखना जरूरी है. गलत जानकारी देने पर बाद में परेशानी हो सकती है.

Photo Credit: File Photo
आधार अपडेट कराने की फीस
आधार में एड्रेस, मोबाइल नंबर, नाम, जेंडर और जन्मतिथि अपडेट कराने के लिए 75 रुपये फीस देनी होती है. अगर पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है, तब भी आप आधार सेवा केंद्र जाकर नया नंबर अपडेट करा सकते हैं. UIDAI लोगों को सलाह देता है कि आधार में हमेशा सही मोबाइल नंबर और एड्रेस अपडेट रखें, ताकि बैंकिंग, पैन लिंकिंग और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं में कोई दिक्कत न आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं