Aadhar Card Document Update: अगर आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करना है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है. सरकार ने आधार कार्ड से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को ऑनलाइन अपडेट करने की मुफ्त सुविधा को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है. अब आधार कार्ड धारक 14 जून, 2027 तक बिना किसी शुल्क के अपने आधार में दस्तावेज अपडेट कर सकते हैं. इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो अपनी आइडेंटिटी और पते से जुड़े डॉक्यूमेंट्स बिना कोई शुल्क दिए अपलोड और वेरिफाई करना चाहते हैं. हालांकि, यह फ्री सर्विस केवल तभी मिलेगी जब आप myAadhaar पोर्टल के जरिए अपडेट करेंगे. यूजर इस पोर्टल पर जाकर अपना पता, मोबाइल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण पर्सनल डिटेल्स आसानी से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: वर्चुअल मेट्रो कार्ड क्या होता है? Metro से सफर करते हैं तो जान लें इसे कैसे बनाएं और कैसे करें इस्तेमाल
क्यों जरूरी है आधार कार्ड को अपडेट कराना?
आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड बेहद जरूरी हो गया है. बैंक अकाउंट खुलवाना हो या नया सिम लेना हो आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर एक काम में पड़ती है. ऐसे में अगर आधार कार्ड में कोई डिटेल पुरानी है या गलत तो ये काम अटक सकते हैं. इसके चलते आधार कार्ड को अपडेट करना बेहद जरूरी होता है. आधार कार्ड अपडेट न करने से आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
- बैंक या डिमैट अकाउंट खुलवाने में देरी.
- म्यूचुअल फंड या इंश्योरेंस लेते समय KYC रिजेक्ट होना.
- PAN और आधार लिंक/ऑथेंटिकेशन में समस्या.
- पेंशन या सब्सिडी से जुड़ी सेवाओं में देरी.
- सरकारी योजनाओं का पैसा (DBT) मिलने में परेशानी.
- मोबाइल सिम वेरिफिकेशन में दिक्कत.

Photo Credit: File Photo
आधार डॉक्यूमेंट्स को कैसे करें अपडेट?
- myAadhaar पोर्टल पर जाएं और अपने आधार नंबर से लॉगिन करें.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
- प्रोफाइल में दिख रही अपनी जानकारी को वेरिफाई करें.
- अगर जानकारी सही है, तो डॉक्यूमेंट अपडेट प्रोसेस को आगे बढ़ाएं.
- लिस्ट में से कोई एक पहचान पत्र (Identity Proof) चुनें.
- चुनी गई फाइल को JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में अपलोड करें.
- अब एड्रेस प्रूफ (Address Proof) डॉक्यूमेंट चुनें.
- एड्रेस डॉक्यूमेंट अपलोड करके Consent दें और सबमिट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं