विज्ञापन

Aadhaar Card Update: 1 जुलाई से फ्री होगी यह जरूरी सर्विस, UIDAI ने 6 महीने के लिए खत्म की फीस, जान लें अपने मतलब की बात

UIDAI की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा.

Aadhaar Card Update: 1 जुलाई से फ्री होगी यह जरूरी सर्विस, UIDAI ने 6 महीने के लिए खत्म की फीस, जान लें अपने मतलब की बात
Aadhaar Card Update: 1 जुलाई से फ्री होगी ईमेल अपडेट सेवा
(P.C- NDTV)

आधार कार्ड आज लगभग हर सरकारी और निजी काम के लिए जरूरी हो गया है. ऐसे में आधार से जुड़ी जानकारी को अपडेट रखना भी बेहद जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने आधार धारकों को बड़ी राहत दी है. UIDAI ने घोषणा की है कि 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधार में ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा पूरी तरह मुफ्त रहेगी. अभी इस सेवा के लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ता है.

6 महीने तक नहीं देना होगा कोई शुल्क

UIDAI के अनुसार, फिलहाल आधार में ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए 75 रुपये (GST सहित) शुल्क लिया जाता है. लेकिन 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से ईमेल अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. यानी इस दौरान यह सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी.

हालांकि, यह छूट केवल आधार मोबाइल ऐप के जरिए किए गए ईमेल अपडेट पर लागू होगी. अन्य माध्यमों से अपडेट कराने पर संबंधित शुल्क लागू हो सकता है.

आधार में ईमेल लिंक करना क्यों है जरूरी?

आधार के साथ ईमेल आईडी लिंक होने से कई फायदे मिलते हैं. जैसे- 

  • सबसे बड़ा फायदा यह है कि आधार से जुड़ी जरूरी सूचनाएं और अपडेट सीधे आपके ईमेल पर मिलते रहते हैं. 
  • इसके अलावा अगर आधार का गलत इस्तेमाल होता है या कोई संदिग्ध गतिविधि होती है, तो उसका नोटिफिकेशन भी आपको समय पर मिल जाता है. 
  • ईमेल लिंक होने पर आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी या अन्य जानकारी को दोबारा प्राप्त करना भी आसान हो जाता है. 
  • इन सब से अलग आधार वेरिफिकेशन से जुड़े अलर्ट भी आपको तुरंत मिल जाते हैं.

ऐसे में UIDAI का यह कदम आधार धारकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आपका ईमेल अभी तक आधार से लिंक नहीं है या पुराना ईमेल बदलना है, तो आप 1 जुलाई से शुरू होने वाली इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इससे आपका आधार रिकॉर्ड अधिक सुरक्षित और अपडेटेड रहेगा.

ईमेल कैसे करें वेरिफाई?

अगर आपका ईमेल पहले से आधार से जुड़ा हुआ है तो आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर उसे ऑनलाइन वेरिफाई कर सकते हैं.

इसके लिए वेबसाइट पर 'My Aadhaar' टैब पर जाएं.
यहां 'Verify Email/Mobile Number' पर क्लिक करें.
'Verify Email Address' चुनें. अपना आधार नंबर, ईमेल एड्रेस और कैप्चा कोड डालें और 'Submit' के बटन पर क्लिक करें.
आपको अपने ईमेल पर एक OTP मिलेगा. OTP डालें और 'Submit' पर क्लिक करें.
इतना करते ही आपको अपनी आधार से जुड़ी अपने ईमेल ID पर 'Aadhaar Authentication Successful' का ईमेल मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ें- साइबर ठगी का नया तरीका, जानें क्या है Boss Scam? WhatsApp अकाउंट हैक कर कंपनियों को बनाया जा रहा निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhaar Card, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com