आज के समय में आधार कार्ड लगभग हर जरूरी काम के लिए इस्तेमाल होता है, चाहे वह सरकारी काम हो या प्राइवेट काम हो. ऐसे में आधार कार्ड से जुड़ी हर चीज हमेशा अपडेट रहनी चाहिए, ताकि कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो. इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने लोगों को बड़ी राहत दी है. अब 1 जुलाई, 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आप अपने आधार में ईमेल आईडी बिल्कुल मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं. अभी तक इसके लिए 75 रुपये फीस देनी पड़ती थी, लेकिन इस तय समय के दौरान आपको कोई पैसा नहीं देना होगा यानी अगर आपके आधार में ईमेल आईडी नहीं जुड़ी है या पुरानी हो चुकी है, तो आप आसानी से बिना खर्च के उसे अपडेट कर सकते हैं.
UIDAI ने इसका लेकर अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है. UIDAI के अनुसार, आधार में ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए 75 रुपये (GST सहित) शुल्क लिया जाता है. लेकिन 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से ईमेल अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा यानी इस दौरान यह सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी. हालांकि, यह छूट केवल आधार मोबाइल ऐप के जरिए किए गए ईमेल अपडेट पर लागू होगी. अन्य माध्यमों से अपडेट कराने पर संबंधित शुल्क लागू हो सकता है.
Update your email address through Aadhaar App.
— Aadhaar (@UIDAI) June 28, 2026
FREE from 1 July 2026.
Download #AadhaarApp, today: https://t.co/X1ymzxksIZ
#Aadhaar #UIDAI #EmailUpdate #FreeEmailUpdate pic.twitter.com/Fxj2Svdd13
आधार में ईमेल लिंक करना क्यों है जरूरी?
आधार के साथ ईमेल आईडी लिंक होने से कई फायदे मिलते हैं. जैसे- आधार से जुड़ी जरूरी सूचनाएं और अपडेट सीधे आपके ईमेल पर मिलते रहते हैं. इसके अलावा अगर आधार का गलत इस्तेमाल होता है या कोई संदिग्ध गतिविधि होती है, तो उसका नोटिफिकेशन भी आपको समय पर मिल जाता है. ईमेल लिंक होने पर आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी या अन्य जानकारी को दोबारा प्राप्त करना भी आसान हो जाता है.
मोबाइल ऐप से ईमेल कैसे अपडेट करें?
- अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें.
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऐप में लॉग इन करें.
- 'Aadhaar Update' या सेवाओं (Services) के विकल्प में जाएं.
- अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें और ओटीपी के जरिए वेरिफाई कर के सबमिट कर दें.
यह भी पढ़ें:- कहीं आपने चोरी का फोन तो नहीं खरीद लिया? पुलिस ने बताया सही या गलत, कैसे करें पहचान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं