5kg LPG Cylinder: मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिला है. देश के कई हिस्सों से एलपीजी की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं. कई लोग सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो कुछ लोगों को बुकिंग के बावजूद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं. साथ ही ऐसी स्थिति में कई राज्यों में कुछ रेस्टोरेंट और ढाबे भी बंद हो गए हैं. ऐसे में अगर आपके पास गैस कनेक्शन नहीं है और आपको गैस सिलिंडर की दिक्कत हो रही है, तो आप छोटू सिलेंडर की मदद ले सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की जरूरत भी नहीं होती है. आइए जानते हैं आप Indane, HP और भारतगैस का छोटू सिलेंडर कैसे ले सकते हैं...
यह भी पढ़ें: घर में LPG और इंडक्शन के अलावा खाना बनाने के लिए कर सकते हैं इन 3 चीजों का इस्तेमाल, कम हो जाएगी टेंशन
1. Indane Chhotu
इंडेन का छोटू गैस सिलेंडर आप ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेल की दुकानों से आसानी से खरीद सकते हैं. ध्यान रहे कि इस सिलेंडर को लेने के लिए आपको किसी तरह की एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी. साथ ही आपको किसी लंबे एप्लिकेशन प्रोसेस से भी गुजरना नहीं पड़ेगा. ऐसे में जो लोग तुरंत एलपीजी सिलेंडर चाहते हैं, उनके लिए यह ऑप्शन बेस्ट हो सकता है.
Need a quick LPG solution without the wait?
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) March 30, 2026
Meet Chhotu — the handy 5 kg free trade LPG cylinder from Indane, available at Indane Gas Agencies near you. Compact, convenient, and easy to access, it is designed for moments when you need a dependable cooking companion without… pic.twitter.com/SjFqUqNDLO
2. HP Gas Appu
एचपी गैस अप्पू सिलेंडर आप HP गैस की डिस्ट्रीब्यूटरशिप, पेट्रोल पंप, किराना स्टोर और बर्तन की दुकानों से आसानी से खरीद सकते हैं. ध्यान रहे कि पहली बार खरीदते समय ग्राहक को सिलेंडर के साथ-साथ गैस रेगुलेटर दोनों के पैसे देने होंगे. इसके बाद हर बार गैस भरवाने पर केवल गैस की ही कीमत ग्राहक को देनी होती. इसके जरिए गैस रिफिलिंग का प्रोसेस काफी ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.
3. Bharat Gas Mini
इसके लिए आपको अपने नजदीकी Bharatgas डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा. वहां एक वैध पहचान पत्र (ID) दिखाना होगा. अच्छी बात यह है कि आप अपने ऑफिस का आईडी कार्ड या कॉलेज आईडी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद एक छोटा-सा डिपॉजिट देकर आप तुरंत गैस सिलेंडर लेकर घर जा सकते हैं. साथ ही अगर आप भविष्य में इस कनेक्शन को बंद करना चाहते हैं, तो 5 साल के अंदर सिलेंडर वापस करने पर आपको जमा राशि का लगभग 50% तक पैसा वापस मिल सकता है.
Need a gas connection that moves with you? Bharatgas Mini is ideal for students, young professionals and migrant workers who may not have a permanent address but still want reliable cooking fuel. Just walk into a Bharatgas distributor with your ID, pay a simple deposit and start… pic.twitter.com/bj8OBzjEwL
— Bharat Petroleum (@BPCLimited) April 2, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं