विज्ञापन

घर में LPG और इंडक्शन के अलावा खाना बनाने के लिए कर सकते हैं इन 3 चीजों का इस्तेमाल, कम हो जाएगी टेंशन

LPG and Induction Alternatives: आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि इंडक्शन और LPG के अलावा आप किन चीजों का इस्तेमाल कर खाना बना सकते हैं. आइए जानते हैं...

घर में LPG और इंडक्शन के अलावा खाना बनाने के लिए कर सकते हैं इन 3 चीजों का इस्तेमाल, कम हो जाएगी टेंशन
LPG और इंडक्शन की जगह क्या इस्तेमाल करें

LPG Alternatives: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिला है. देश के कई हिस्सों से गैस की किल्लत की खबरें सामने आई हैं. इस कारण कई लोगों ने एलपीजी से पीएनजी पर स्विच करना भी शुरू कर दिया है. वहीं, अधिकतर घरों में इंडक्शन का इस्तेमाल होना शुरू हो गया है. इस के चलते कई ई-कॉमर्स साइट पर इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक भी होने लगे हैं और कई कंपनियों ने कीमतें भी बढ़ा दी हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि इंडक्शन के अलावा आप किन चीजों का इस्तेमाल कर खाना बना सकते हैं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: New Toll Rules 2026: अब टोल पर नहीं चलेगा कैश, NHAI ने FASTag और UPI को किया अनिवार्य, जानिए नए टोल नियम

1. माइक्रोवेव ओवन

Latest and Breaking News on NDTV

गैस की किल्लत के दौर में आप खाना बनाने के लिए इंडक्शन की जगह माइक्रोवेव ओवन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, अधिकतर लोग इस अप्लायंस का इस्तेमाल खाना गर्म करने के लिए ही करते हैं. लेकिन आजकल माइक्रोवेव में ऐसे कई मोड्स दिए जाते हैं, जिनकी मदद से कुछ रेसिपी बहुत आसानी से मिनटों में बनाई जा सकती है. साथ ही आप केक, पिज्जा जैसी चीजें भी ओवन में आसानी से बना सकते हैं.

2. इलेक्ट्रिक केतली

Latest and Breaking News on NDTV

इलेक्ट्रिक केतली एक ऐसा अप्लायंस है जो लगभग हर घर में मौजूद होता है. इसमें पानी और दूध बेहद आसानी से गर्म किया जा सकता है. गैस किल्लत के दौर में आप मैगी या चाय बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही अंडा उबालने के लिए भी यह अप्लायंस बेस्ट हो सकता है.

3. एयर फ्रायर 

Latest and Breaking News on NDTV

एलपीजी और इंडक्शन के अलावा आप एयर फ्रायर की मदद से भी खाना आसानी से बना सकते हैं. यह एयर फ्राई, रोस्ट, बेक और ग्रिल करने के लिए एक बेस्ट अप्लायंस माना जाता है. इसमें आप हर तरह के स्नैक्स, रोस्टेड सब्जियां, केक, बिस्किट, फ्रोजन फूड और तंदूरी डिशेज आसानी से बना सकते हैं. आजकल बाजार में और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इसके अलग-अलग मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें कई तरह के मोड्स मिल जाते हैं. इन मोड्स की मदद से आप खाना आसानी से बना सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com