दूरसंचार कंपनियों के जल्द से जल्द 5जी सेवा चालू करने की तैयारियों में जुटने से भारत आने वाले वक्त में बेहतर डेटा स्पीड और रुकावट मुक्त वीडियो के लिए मुस्तैद हो रहा है. इन सेवाओं के आने के बाद लोगों को स्मार्ट एंबुलेंस से लेकर क्लाउड गेमिंग तक सब कुछ मिलेगा. यहां तक कि खरीदारी के दौरान ग्राहकों को एकदम नए तरह के अनुभव भी हो सकते हैं. पांचवीं पीढ़ी यानी 5जी दूरसंचार सेवाओं के जरिए कुछ ही सेकंड में मोबाइल और अन्य उपकरणों पर उच्च-गुणवत्ता वाले लंबी अवधि के वीडियो या फिल्म को डाउनलोड किया जा सकता है. यह एक वर्ग किलोमीटर में करीब एक लाख संचार उपकरणों को समर्थन करेगा.
यूजर्स को क्या-क्या मिलेगा अनुभव करने को?
यह सेवा सुपरफास्ट स्पीड (4जी से लगभग 10 गुना तेज), संपर्क में होने वाली देरी में कटौती और अरबों संबद्ध उपकरणों को वास्तविक समय में डेटा साझा करने में सक्षम बनाती है. इसके जरिये 3डी होलोग्राम कॉलिंग, मेटावर्स अनुभव और शैक्षिक अनुप्रयोगों को नए सिरे से परिभाषित किया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय उपभोक्ताओं को जल्द ही चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाएं मिलने लगेंगी और अगले 12-18 महीनों में इसका व्यापक प्रसार देखने को मिलेगा. समय के साथ नयी तकनीक जीवन के उन अनुप्रयोगों को भी हकीकत में तब्दील कर देगी जो महज कुछ साल पहले दूर की कौड़ी नजर आते थे.
खुदरा विक्रेता 5जी परिवेश में संवर्धित वास्तविकता (एआर) के साथ काम कर रहे हैं. इसके जरिये खरीदारों को इस तरह का अनुभव दिया जा सकता है कि एक नया फर्नीचर उनके घरों में किस तरह नजर आएगा.
यह भी पढ़ें: "4G की तुलना में 5G डेटा प्लान की कीमत ज्यादा होनी चाहिए": Vodafone-Idea ने जताई उम्मीद
5जी सेवा शिक्षा प्रदान करने के तरीके को भी बदल सकती है. यहां तक कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी शिक्षकों या अतिथि व्याख्याताओं को संचालित होलोग्राम के माध्यम से जोड़कर या मिश्रित-वास्तविकता वाली सामग्री को कक्षाओं में प्रसारित करके शिक्षा दी जा सकती है.
इस साल की शुरुआत में एयरटेल ने अपोलो हॉस्पिटल्स और सिस्को के साथ मिलकर 5जी कनेक्टेड एम्बुलेंस का प्रदर्शन किया था. इसकी मदद से अस्पताल में डॉक्टरों और विशेषज्ञों को वास्तविक समय में मरीज के टेलीमेट्री डेटा की जानकारी मिल सकती है.
Video : 2G VS 5G: स्पेक्ट्रम आवंटन के राजनीतिक सिग्नल
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं