स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने भारत में अपनी नई V70 सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में दो मॉडल शामिल हैं - Vivo V70 और Vivo V70 Elite. दोनों स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और ZEISS ब्रांडेड कैमरों के साथ आए हैं. कंपनी का लक्ष्य मिड-रेंज सेगमेंट के यूज़र्स को अच्छे कैमरे और दमदार फीचर्स वाला फोन देना है. क्या-क्या है इस V70 सीरीज़ में खास, चलिए जानते हैं यहां.

V70 सीरीज का डिजाइन
Vivo V70 और V70 Elite का डिजाइन लगभग एक जैसा है. पीछे की तरफ नया चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. कैमरा मॉड्यूल पर मेटल फिनिश और ZEISS की ब्रांडिंग साफ दिखाई देती है. इसके साथ Aura Light भी दी गई है. दोनों फोन में फ्लैट एल्यूमिनियम फ्रेम और मैट फिनिश वाला ग्लास बैक मिलता है. इसकी मोटाई 7.6mm से कम है, जिससे ये फोन काफी स्लिम लगते हैं. साथ ही, दोनों डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जो धूल और पानी से सुरक्षा देते हैं.
V70 सीरीज का कैमरा
दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. सभी कैमरे ZEISS ब्रांडिंग के साथ आते हैं.

इसमें 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड किया जा सकता है. कैमरा ऐप में AI फिल्टर भी दिए गए हैं, जिससे फोटो और बेहतर बनती हैं.
दोनों फोन में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. Vivo V70 Elite में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलता है.
V70 सीरीज की बैटरी
बैटरी की बात करें तो दोनों फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. चार्जर बॉक्स में ही दिया गया है. यह सीरीज Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलती है. कंपनी 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

Vivo V70 की बिक्री
Vivo V70 सीरीज की बिक्री 26 फरवरी से भारत में शुरू होगी. Vivo V70 की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा.12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है. वहीं, Vivo V70 Elite की शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है. 12GB/256GB मॉडल 56,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट 61,999 रुपये में उपलब्ध होगा. ग्राहकों को कैशबैक और 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं