विज्ञापन

Valentine’s Day पर कर रहे हैं घर बैठे मूवी डेट की प्लानिंग? ये रहे Excitel के 3 शानदार प्लान, कम पैसों में मिलेंगे शानदार OTT सब्सक्रिप्शन

अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने स्ट्रीमिंग सेटअप को अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. आज हम आपको Excitel के कुछ ब्रॉडबैंड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम पैसों में हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ OTT एंटरटेनमेंट भी ऑफर करते हैं.

Valentine’s Day पर कर रहे हैं घर बैठे मूवी डेट की प्लानिंग? ये रहे Excitel के 3 शानदार प्लान, कम पैसों में मिलेंगे शानदार OTT सब्सक्रिप्शन
वैलेंटाइन्स डे 2026
Freepik

Valentine's Day अब सिर्फ बाहर रोमांटिक डेट प्लान करने तक सीमित नहीं रह गया है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग वैलेंटाइन डे पर घर पर रहकर सुकून भरी मूवी देखने या वेब सीरीज बिंज करना ज्यादा पसंद करते हैं. पसंदीदा फिल्में, अच्छे शोज और बिना रुकावट चलने वाला इंटरनेट वैलेंटाइन डे को और खास बना सकता है. अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने स्ट्रीमिंग सेटअप को अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. आज हम आपको Excitel के कुछ ब्रॉडबैंड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम पैसों में हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ OTT एंटरटेनमेंट भी ऑफर करते हैं. 

यह भी पढ़ें: Passport Rule Changes: 15 फरवरी से होगा पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, आवेदन से पहले जान लें नया प्रोसेस

1. 400 Mbps Wi-Fi + OTT

इस प्लान की कीमत 699 रुपये प्रति महीने से शुरू है. इसमें 400 Mbps की स्पीड के साथ इसमें 21 OTT ऐप्स जैसे JioHotstar, Sony LIV, ZEE5 और 300 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स मिलते हैं. तेज स्पीड की वजह से स्ट्रीमिंग स्मूद रहती है और बीच में वीडियो रुकने की परेशानी भी नहीं होती. अगर आप 4K फिल्में और बिना रुकावट स्ट्रीमिंग चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

 2. 300 Mbps Wi-Fi + OTT

इस प्लान की कीमत 549 रुपये प्रति माह से शुरू होती है. यह प्लान उन लोगों के लिए है जो वैलेंटाइन डे पर बिना रुकावट स्ट्रीमिंग चाहते हैं और जिनके लिए एक स्टेबल और भरोसेमंद स्पीड काफी है. 300 Mbps की स्पीड पर HD और 4K कंटेंट आराम से देखा जा सकता है. इस प्लान में Sony LIV, JioHotstar, Distro TV और FanCode समेत 8 OTT ऐप्स और 300 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स मिलते हैं. यह प्लान रोमांटिक फिल्में, वेब सीरीज देखने के लिए अच्छा विकल्प है.

3. 200 Mbps Wi-Fi

इस प्लान की कीमत 449 रुपये प्रति माह से शुरू है. अगर आप वैलेंटाइन डे के लिए एक सिंपल और किफायती इंटरनेट प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह एक सही विकल्प हो सकता है. 200 Mbps की स्पीड पर HD स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉल और ब्राउजिंग बिना किसी रुकावट के हो जाती है. घर पर आराम से फिल्म देखने और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह प्लान अच्छा ऑप्शन है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com