Events In July : जुलाई का महीना दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है. अगर आप भी वीकेंड पर कुछ नया एक्सपीरियंस करना चाहते हैं या दोस्तों और परिवार के साथ यादगार समय बिताने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो इस महीने कई शानदार इवेंट्स आपका इंतजार कर रहे हैं. कहीं बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स की लाइव परफॉर्मेंस है, तो कहीं सूफी कव्वाली, स्टैंड-अप कॉमेडी और सांस्कृतिक कार्यक्रम. इसके अलावा एक बड़ा ट्रेड एक्सपो भी होने जा रहा है. ऐसे में अगर आपने अभी तक अपना जुलाई कैलेंडर फाइनल नहीं किया है, तो इन 10 इवेंट्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लें.
म्यूजिक और कल्चर के दीवानों के लिए शानदार मौके
12 जुलाई को निजामी बंधु की मशहूर कव्वाली नाइट का आयोजन कमानी ऑडिटोरियम में होगा. सूफी संगीत पसंद करने वालों के लिए ये खास मौका हो सकता है.
इसी दिन कारवां लाइव का आयोजन IHCL SeleQtions में होगा. वहीं 25 जुलाई को सोनू निगम भी यशोभूमि, द्वारका में अपनी लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.
कॉमेडी और बड़े एक्सपो का भी मिलेगा मजा
हंसने-हंसाने के शौकीनों के लिए भी जुलाई खास रहने वाला है. 19 जुलाई को मुकुल शर्मा अपना शो अर्ज किया है लेकर स्टूडियो पैसिफिक, मंडी हाउस आएंगे.
25 जुलाई को अनुभव बस्सी अपने पॉपुलर शो किसी को बताना मत के साथ तालकटोरा स्टेडियम में दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे.
इनके अलावा बिजनेस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए 13 से 17 जुलाई के बीच भारत मंडपम में भारत टेक्स 2026 का आयोजन होगा, जहां टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी नई तकनीकों और इनोवेशन की झलक देखने को मिलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं