कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते अधिकतर लोग घर में बैठे-बैठे काफी बोर हो गए हैं. हर कोई खुली हवा में सुकून के पल बिताना चाहता है. लेकिन अधिकतर लोग अपने ऑफिस और काम के चलते कहीं घूमने जा नहीं पाते हैं. लेकिन आपकी इस परेशानी का हल हमने ढूंढ निकाला है. आप अगर दिल्ली में रहते हैं और घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपने बजट में रहकर वीकेंड पर सिर्फ 2 दिन के अंदर घूमकर आ सकते हैं. आइए जानते हैं कौन सी हैं ये जगहें.
1. आगरा (Agra)
आगरा एक ऐसी जगह है, जो देश के ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है. आगरा में स्थित ताज महल (Taj Mahal) की खूबसूरती का हर कोई दीदार करना चाहता है. ताजमहल के अलावा आगरा में फतेहपुर सीकरी, किला समेत कई घूमने की जगहें हैं. दिल्ली से आगरा जाने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
2 . ऋषिकेश (Rishikesh)
आप अगर लॉकडाउन में घर में बैठे-बैठे काफी बोर हो गए हैं और अब खुद को रिफ्रेश करने के लिए एडवेंचर से भरी चीजें करना चाहते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. कैंपिंग और राफ्टिंग से लेकर बंजी तक, बहुत कुछ है जो आप यहां कर सकते हैं. यह एक ऐसा शहर भी है जहां पवित्र गंगा बहती है. दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में करीब 6 घंटे का समय लगता है. अगर खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं तो वीकेंड पर ऋषिकेश जा सकते हैं.
3. शिमला (Shimla)
शिमला को 'Queen of Hills' कहा जाता है. पर्यटकों के बीच शिमला काफी पॉपुलर है. यहां की खूबसूरत वादियां, पहाड़, हरियाली और दिलकश नजारें किसी को भी दीवाना बना सकते हैं. दिल्ली से शिमला पहुंचने में करीब 7 घंटे का समय लगता है. शिमला में देखने के लिए कई लोकप्रिय स्थान हैं. इनमें क्राइस्ट चर्च, जाखू हिल, काली बारी मंदिर, मॉल रोड, टाउन हॉल, गैटी थियेटर, गॉर्टन कैसल आदि शामिल हैं.
4. कसोल (Kasol)
कसोल कुल्लू में एक छोटा सा गांव है, जो पार्वती नदी के किनारे पर स्थित है. प्राकृतिक सुंदरता के नज़ारे किसी को भी खुश और रिफ्रेश कर सकते हैं. यहां ट्रेकिंग, खाने के लिए प्यारे और सुंदर कैफे भी हैं. जो लोग शहर के शोर और भागदौड़ से दूर रहकर शांति और सुकून के पल बिताना चाहते हैं, वे वीकेंड पर कसोल का रुख कर सकते हैं. दिल्ली से यहां जाने में करीब 11 घंटे का समय लगता है.
5. मसूरी (Mussoorie)
मसूरी एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है. यह देहरादून से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. मसूरी एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां हर कोई जाना चाहता है. दिल्ली से करीब होने की वजह से यह जगह दिल्ली वालों की सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है. मसूरी में मसूरी लेक, कैंपटी फॉल्स, धनौल्टी, सोहम हेरिटेज एंड आर्ट सेंटर, एडवेंचर पार्क समेत कई सारी घूमने की जगहें हैं, जिनका लुत्फ उठाया जा सकता है. दिल्ली से मसूरी जाने में 7 से 8 घंटे का समय लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं