Kolkata | Edited by: Bhasha |गुरुवार जनवरी 28, 2016 05:28 PM IST एक स्थानीय अदालत ने कामदुनी गैंगरेप और हत्या मामले में गुरुवार को छह व्यक्तियों को दोषी ठहराया। इस मामले में 21 वर्ष की एक कॉलेज छात्रा के साथ जून 2013 में दरिंदगी से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में दो अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।