विज्ञापन

YouTube का नया दांव! अब सस्ते प्लान में मिलेगा बैकग्राउंड प्ले और डाउनलोड

अमेरिका में YouTube Premium Lite की कीमत 7.99 डॉलर प्रति माह है, जो फुल Premium प्लान की तुलना में काफी सस्ती है. वहीं, भारत में  YouTube Premium Lite की कीमत सिर्फ 89 रुपये ही है.

YouTube का नया दांव! अब सस्ते प्लान में मिलेगा बैकग्राउंड प्ले और डाउनलोड

YouTube ने अपने प्रीमियम यूज़र्स के लिए Premium Lite प्लान को और बेहतर बना दिया है. कुछ महीनों पहले में कंपनी ने ब्राउजर के जरिए फ्री में बैकग्राउंड प्ले चलाने वाले तरीकों को बंद कर दिया था. साथ ही एड ब्लॉकर इस्तेमाल करने वालों को 'content unavailable' जैसे मैसेज भी दिखाने शुरू कर दिए कर दिए थे. लेकिन इसी बीच कंपनी ने अपने सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान को और बेहतर बना दिया है.

Premium Lite में बड़ा अपडेट
YouTube का बेस Premium प्लान सभी सुविधाएं देता है, लेकिन इसकी कीमत लगभग 14 डॉलर प्रति महीने है, जो कई यूजर्स के लिए महंगा हो सकता है. इसी वजह से कंपनी ने पहले YouTube Premium Lite नाम का सस्ता प्लान लॉन्च किया था. अब तक इस Lite प्लान में सिर्फ ज्यादातर वीडियो बिना विज्ञापन के देखने की सुविधा मिलती थी.

अब कंपनी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में घोषणा की है कि Premium Lite यूजर्स को बैकग्राउंड प्ले और वीडियो डाउनलोड की सुविधा भी मिलेगी. यानी अब आप वीडियो को मिनिमाइज करके भी सुन सकते हैं और कुछ कंटेंट ऑफलाइन सेव करके बाद में देख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

किन वीडियो पर मिलेगा फायदा?
कंपनी के अनुसार यह फायदा नॉन-म्यूजिक कंटेंट पर मिलेगा और Shorts वीडियो इसमें शामिल नहीं होंगे. नी अगर आप म्यूजिक वीडियो या Shorts देखते हैं, तो हो सकता है यह फीचर वहां काम न करे.

किन देशों में उपलब्ध है यह सुविधा?
यह अपडेट उन सभी देशों में जारी किया जा रहा है, जहां Premium Lite पहले से उपलब्ध है. इस लिस्ट में भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, मेक्सिको, स्पेन, इटली, पोलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और कई अन्य देश शामिल हैं. भारत के यूजर्स भी इस बदलाव का फायदा उठा सकेंगे.

कीमत और बाकी फीचर्स
अमेरिका में YouTube Premium Lite की कीमत 7.99 डॉलर प्रति माह है, जो फुल Premium प्लान की तुलना में काफी सस्ती है. वहीं, भारत में  YouTube Premium Lite की कीमत सिर्फ 89 रुपये ही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com