Apple का सबसे बड़ा इवेंट WWDC 2026 धमाकेदार अंदाज में शुरू हो चुका है. Apple Park में आयोजित यह इवेंट इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह कंपनी के CEO Tim Cook का आखिरी इवेंट है, जिसके बाद वो अपनी कमान जॉन टर्नस (John Ternus) को सौंप देंगे. इस विदाई के साथ ही एप्पल ने अपने यूजर्स को iOS 27 और Google Gemini पावर्ड Siri AI का सबसे बड़ा तोहफा दिया है. आइए जानते हैं इस बार Apple ने पिटारे से क्या-क्या निकाला है.

Google Gemini के साथ Siri बनी सुपरस्मार्ट
Apple ने अपनी पुरानी Siri को पूरी तरह से बदल दिया है. अब सिरी के अंदर Google Gemini AI का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि नई सिरी अब पहले से कहीं ज्यादा समझदार हो गई है और यह आपसे इंसानों की तरह बात कर सकती है. अब सिरी का एक अलग स्टैंडअलोन ऐप भी होगा, जो आपके फोन के बाकी ऐप्स के साथ मिलकर काम करेगा.
प्राइवेसी से कोई समझौता नहीं
AI के इस दौर में एप्पल ने प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखा है. एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रेग फेडेरिगी ने कहा कि एआई में प्राइवेसी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. आपका डेटा सिर्फ आपके काम को पूरा करने के लिए इस्तेमाल होगा और बाहर के एक्सपर्ट्स जब चाहें इसकी जांच कर सकते हैं.
Apple Intelligence का नया अवतार
एप्पल ने अपने ऐप्स के लिए Apple Intelligence के नए अपडेट्स पेश किए हैं. अब Safari ब्राउज़र में टैब मैनेज करना और एक टैप में पासवर्ड अपडेट करना आसान होगा. इसके अलावा Messages ऐप में अब AI खुद जवाब सजेस्ट करेगा, और फोन कॉल के दौरान भी एआई आपके मेल और मैसेज से जरूरी जानकारी निकाल सकेगा. यही नहीं, अब सिरी को आप अपनी पसंद की आवाज से हिसाब से बदल भी सकते हैं.

Liquid Glass डिजाइन में बदलाव
पिछले साल के लिक्विड ग्लास डिजाइन से जो यूजर्स खुश नहीं थे, उनके लिए Apple ने राहत की खबर दी है. अब यूजर्स इस डिजाइन के एलिमेंट्स को अपनी मर्जी से कम या ज्यादा कर सकते हैं. ऐप्स के अंदर अब लिक्विड ग्लास का एक नया लेयर्ड लुक देखने को मिलेगा.
Image Playground को मिला दूसरा मौका
Apple के AI इमेज जनरेटिंग ऐप 'Image Playground' को नए फीचर्स के साथ दोबारा पेश किया गया है. अब यह ऐप डिवाइस के कई फीचर्स के साथ काम करेगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इस ऐप से बनी तस्वीरों का इस्तेमाल AI को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाएगा.
iPhone 11 यूजर्स के लिए खुशखबरी
iOS 27 का अपडेट इस बार इतिहास रचने जा रहा है. Apple ने ऐलान किया है कि iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स को iOS 27 का अपडेट मिलेगा. इस नए अपडेट से फोटोज 70 परसेंट ज्यादा तेजी से खुलेंगी, AirDrop ट्रांसफर 80 परसेंट फास्ट हो जाएगा और मल्टीटास्किंग भी स्मूथ होगी.
बच्चों के लिए नए पैरेंटल कंट्रोल्स
पेरेंट्स के लिए Apple ने बेहतरीन फीचर्स पेश किए हैं. अब माता-पिता यह तय कर पाएंगे कि उनका बच्चा किसे कॉल कर सकता है और कौन-सी वेबसाइट देख सकता है. 13 साल से कम उम्र के बच्चों के डिवाइसेज में 'Ask to Browse' और 'Ask to Buy' फीचर्स बाय-डिफॉल्ट ऑन रहेंगे.
मिलिए उस हिंदुस्तानी से, जिसके इशारे पर काम करता है आपके iPhone का कैमरा, Tim Cook भी हैं इनके मुरीद
Search सिस्टम हुआ पूरी तरह नया
अगर आप अपने iPhone में कुछ भी सर्च करते वक्त परेशान होते थे, तो अब ऐसा नहीं होगा. Apple ने स्पॉटलाइट, फोटोज और मेल के सर्च फाउंडेशन को पूरी तरह से रीबिल्ट कर दिया है. अब आपकी छुपी हुई फाइल्स भी एक बार में सामने आ जाएंगी.
AI फोटो एडिटिंग टूल्स की एंट्री
फोटोज ऐप में अब कमाल के AI टूल्स आ गए हैं. 'Reframe' फीचर से आप फोटो के एंगल को ऐसे बदल सकते हैं जैसे कैमरा दूसरी जगह रखकर फोटो खींची गई हो. 'Extend' टूल से फोटो का साइज बढ़ाया जा सकता है और 'Cleanup' टूल से बैकग्राउंड की फालतू चीजों को आसानी से हटाया जा सकता है.
WWDC 2026: Tim Cook की आखिरी स्पीच, जाते-जाते iPhone को दे गए AI की सबसे बड़ी ताकत
AI डिक्टेशन ऐप
Apple ने iOS 27 के कीबोर्ड में ही एक नया डिक्टेशन सिस्टम इन-बिल्ट कर दिया है. यह बोलते वक्त होने वाली स्पेलिंग और पंक्चुएशन की गलतियों को खुद ठीक कर देगा. यह ऐप बोलते समय मुंह से निकलने वाले फालतू शब्दों जैसे 'अम' और 'आह' को खुद ही हटा देगा.
Shortcuts बनाना हुआ आसान
Apple के विजुअल-स्क्रिप्टिंग टूल Shortcuts को अब AI की मदद से आसान बना दिया गया है. अब आपको जो भी टास्क करना है, उसे बस लिखकर टाइप करना होगा और AI खुद ही उसका शॉर्टकट तैयार कर देगा. इसके लिए किसी टेक्निकल नॉलेज की जरूरत नहीं होगी.

महिलाओं के लिए Health App में नया फीचर
एप्पल के हेल्थ ऐप में अब 'Perimenopause' और 'Menopause' सपोर्ट को जोड़ा गया है. यह महिलाओं को उनके पीरियड साइकिल को और बेहतर तरीके से ट्रैक करने में मदद करेगा. डिजिटल हेल्थ के मामले में यह Apple का एक बहुत बड़ा कदम है.
Tim Cook का आखिरी विदाई संदेश
इवेंट के आखिर में Tim Cook भावुक नजर आए और उन्होंने अपना विदाई संदेश दिया. उन्होंने कहा कि इतने सालों में एप्पल ने लोगों को नए तरीकों से जुड़ना और सीखना सिखाया है. दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट्स बनाकर लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाना ही हमेशा हमारा लक्ष्य रहा है. इन बेहतरीन टीमों के साथ काम करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं