विज्ञापन

Vivo Y11 & Y21 लॉन्च! 6500mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ कीमत जान चौंक जाएंगे आप

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G दोनों में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसका मतलब है कि स्क्रीन बहुत स्मूद चलेगी और वीडियो या गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा.

Vivo Y11 & Y21 लॉन्च! 6500mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ कीमत जान चौंक जाएंगे आप

Vivo ने भारत में अपनी Y-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Vivo Y21 और Vivo Y11 लॉन्च किए हैं. ये दोनों फोन उन यूजर्स के लिए लाए गए हैं जो कम कीमत में अच्छा परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी चाहते हैं. इससे पहले कंपनी ने इसी सीरीज में Vivo Y31d लॉन्च किया था, और अब इन नए मॉडल्स के साथ लाइनअप को और मजबूत किया गया है. इन स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत है 6,500mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर.

डिस्प्ले और डिजाइन

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G दोनों में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसका मतलब है कि स्क्रीन बहुत स्मूद चलेगी और वीडियो या गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा. इसके अलावा 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

इन फोन में TV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है. डिजाइन के मामले में भी दोनों फोन स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलते हैं, जो 2.4GHz की स्पीड के साथ आता है. Vivo Y21 में 8GB तक RAM मिलती है, जबकि Vivo Y11 में 4GB तक RAM का ऑप्शन है.

दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलते हैं, जिससे यूजर्स को नया और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है. स्टोरेज की बात करें तो दोनों में 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

कैमरा और बैटरी

कैमरा के मामले में Vivo Y21 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जबकि Vivo Y11 5G में 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. दोनों फोन में QVGA सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है. कैमरा फीचर्स में नाइट मोड, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, टाइम-लैप्स और लाइव फोटो जैसे ऑप्शन मिलते हैं.

सेल्फी के लिए दोनों फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी की बात करें तो दोनों में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चलती है. Vivo Y21 में 44W फास्ट चार्जिंग है, जबकि Vivo Y11 में 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

कीमत, ऑफर और उपलब्धता

Vivo Y11 5G की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. इसका 128GB वाला वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है. वहीं Vivo Y21 5G की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये तक जाता है. लॉन्च ऑफर में Vivo Y11 पर 1,000 रुपये तक और Vivo Y21 पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है. ये दोनों स्मार्टफोन Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com