विज्ञापन

Croma Sale: Google Pixel 10 पर ₹20,000 की भारी छूट, जानें क्या हैं ऑफर्स और नियम

Google Pixel 10 में 6.3 इंच का OLED Actua डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 nits तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है.

Croma Sale: Google Pixel 10 पर ₹20,000 की भारी छूट, जानें क्या हैं ऑफर्स और नियम
Croma पर Google Pixel 10 पर मिल रहा 20 हज़ार का डिस्काउंट

Croma ने भारत में Google के प्रीमियम स्मार्टफोन Pixel 10 5G पर शानदार ऑफर पेश किया है. Croma ने Pixel 10 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में सीधा 15,000 रुपये की कटौती कर दी है. फोन की लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी, लेकिन अब इसे 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. Pixel 10 को Google का सबसे एडवांस AI स्मार्टफोन माना जा रहा है और अब भारी डिस्काउंट के साथ यह और भी ज्यादा आकर्षक बन गया है.

HDFC Bank ऑफर से और सस्ता होगा फोन

सीधे डिस्काउंट के अलावा ग्राहक HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके अतिरिक्त 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं. यह ऑफर चुनिंदा ट्रांजैक्शन पर लागू होगा और इसके साथ छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी दी जा रही है.

अगर बैंक ऑफर को भी जोड़ दिया जाए, तो Google Pixel 10 की प्रभावी कीमत घटकर सिर्फ 59,999 रुपये रह जाती है. यानी ग्राहकों को कुल मिलाकर करीब 20,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है.

Croma की वेबसाइट पर EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिनकी शुरुआत लगभग 3,060 रुपये प्रति महीने से हो रही है. इसके अलावा Tata Neu HDFC Bank कार्ड यूजर्स को कुछ खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक NeuCoins रिवॉर्ड भी मिल सकते हैं.

कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है Pixel 10

यह डील फिलहाल Pixel 10 के Obsidian कलर वेरिएंट पर उपलब्ध बताई जा रही है. हालांकि वेबसाइट पर Indigo, Frost और Lemongrass जैसे दूसरे रंगों के विकल्प भी दिखाई दे रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV


Pixel 10 के खास फीचर्स

Google Pixel 10 में 6.3 इंच का OLED Actua डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. Google का नया Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे AI और मशीन लर्निंग टास्क के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है. इसके साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ हो जाता है.

यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और इसमें Gemini AI, Circle to Search, Live Translate, Pixel Screenshots और Call Assist जैसे कई स्मार्ट AI फीचर्स दिए गए हैं. Google ने इस फोन के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी किया है.

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है.

Google Pixel 10 में 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें Qi2-certified 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

फोन में IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस दिया गया है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है. सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिलता है. इसके अलावा Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, stereo speakers और dual SIM के साथ eSIM सपोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी इसमें शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com