Samsung ने अपने नए Galaxy S26 सीरीज के लिए एक खास अपडेट जारी किया है, जिसमें Apple के AirDrop जैसा फीचर Quick Share के जरिए काम करेगा. इस अपडेट के बाद अब Android और Apple डिवाइसेस के बीच फाइल शेयर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. फिलहाल यह अपडेट कुछ चुनिंदा देशों जैसे South Korea में जारी किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी रोलआउट किया जाएगा. यह फीचर Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra में उपलब्ध होगा.

AirDrop जैसा फीचर कैसे काम करेगा?
इस नए अपडेट के बाद Samsung का Quick Share फीचर अब Apple के AirDrop के साथ कम्पैटिबल हो गया है. इसका मतलब है कि अब Galaxy यूजर्स सीधे iPhone, iPad या Mac जैसे Apple डिवाइसेस में फाइल भेज सकते हैं. यह पूरी प्रक्रिया वायरलेस होती है, यानी आपको किसी केबल या थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस दोनों डिवाइस पास में होने चाहिए और कुछ सेकंड में फाइल ट्रांसफर हो जाएगी.
ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple डिवाइस में AirDrop की सेटिंग 'Everyone' पर होनी चाहिए, तभी Galaxy फोन उसे पहचान पाएगा और कनेक्ट कर पाएगा.
बता दें, इस नए फीचर का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी अपडेट्स होने चाहिए. सबसे पहले आपके फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल होना चाहिए. इसके अलावा Google Play Services का नया वर्जन और Quick Share ऐप का अपडेटेड वर्जन भी जरूरी है. अगर ये अपडेट्स नहीं होंगे, तो यह फीचर ठीक से काम नहीं करेगा.
Samsung ने यह भी बताया है कि इस अपडेट का साइज करीब 700MB से ज्यादा है, जिसमें फरवरी 2026 का सिक्योरिटी पैच भी शामिल है.
कब और कहां मिलेगा यह फीचर?
इस फीचर का रोलआउट 23 मार्च से शुरू हो चुका है और सबसे पहले South Korea में इसे उपलब्ध कराया गया है. आने वाले समय में यह फीचर यूरोपल, जापान, नॉर्थ अमेरिका, साउथ ईस्ट एशिया और दूसरे देशों में भी पहुंचेगा.
शुरुआत में यह सुविधा सिर्फ Galaxy S26 सीरीज में ही मिलेगी, लेकिन बाद में इसे अन्य Samsung डिवाइसेस में भी लाया जा सकता है.
अब तक Android और iPhone के बीच फाइल शेयर करना थोड़ा मुश्किल होता था. इसके लिए अलग-अलग ऐप्स या इंटरनेट की जरूरत पड़ती थी. लेकिन इस नए अपडेट के बाद यूजर्स आसानी से और तेजी से फाइल शेयर कर पाएंगे. इससे दोनों प्लेटफॉर्म के बीच की दूरी काफी हद तक खत्म हो जाएगी और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं