ग्रेटर नोएडा से हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने 4 से 5 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.