जेपीएससी परीक्षा घोटाले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. मामले के आरोपी अभय तिवारी ने सीआईडी को दिए अपने बयान में पूर्व अध्यक्ष एते का नाम लिया है. साथ ही उसने आयोग के तीन सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. अभय तिवारी का दावा है कि इंटरव्यू की सेटिंग की जाती थी और इंटरव्यू बोर्ड पहले से फिक्स किए जाते थे.