Redmi Note 7S होगा 20 मई को भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा है इसमें

Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया जिससे खुलासा हुआ कि कंपनी रेडमी नोट सीरीज़ के अगले हैंडसेट Redmi Note 7S को 20 मई को लॉन्च करेगी और यह 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस होगा।

Redmi Note 7S होगा 20 मई को भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा है इसमें

खास बातें

  • Redmi Note 7S में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की पुष्टि
  • रेडमी नोट 7एस कंपनी की रेडमी नोट 7 सीरीज़ का हिस्सा होगा
  • Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 पहले ही हो चुके हैं लॉन्च

48 मेगापिक्सल कैमरे वाला Redmi Note 7S भारतीय मार्केट में 20 मई को लॉन्च किया जाएगा। कई टीज़र को लॉन्च करने के बाद Xiaomi ने गुरुवार को ऐलान किया कि 48 मेगापिक्सल सेंसर वाला फोन Redmi Note 7S भारत में लॉन्च होने वाला है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले कंपनी ने फरवरी महीने में 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर वाले Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया था। रेडमी नोट 7 प्रो की तरह Redmi Note 7S में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि रेडमी नोट 7एस हैंडसेट Redmi Note 7 Pro के साथ लॉन्च किए गए Redmi Note 7 से बेहतर होगा।

Xiaomi इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया जिससे खुलासा हुआ कि कंपनी रेडमी नोट सीरीज़ के अगले हैंडसेट Redmi Note 7S को 20 मई को लॉन्च करेगी और यह 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस होगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रेडमी नोट 7एस कंपनी की रेडमी नोट 7 सीरीज़ का हिस्सा होगा। इस सीरीज़ में कंपनी Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 को पहले ही उतार चुकी है। हालांकि, नया फोन रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो के बीच की कड़ी होगा।

मनु कुमार जैन के ट्वीट में एक टीज़र पोस्टर का इस्तेमाल हुआ है जिससे Redmi Note 7S में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की पुष्टि हुई है। दूसरे सेंसर के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

रेडमी नोट 7एस के साथ Xiaomi एक तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में Snapdragon 730 या Snapdragon 730G से लैस एक हैंडसेट को लाने का भी टीज़र ज़ारी किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

याद रहे कि Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro को इस साल फरवरी महीने में भारतीय मार्केट में उतारा था। यह कंपनी का पहला 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन था। इसके साथ Redmi Note 7 को भी उतारा गया था। फिलहाल, Redmi Note 7S के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है।