विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2019

लॉन्च से पहले दिखा Realme 3 Pro के कैमरे का दम!

Realme 3 Pro को इस महीने ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले रियलमी ब्रांड के सीईओ माधव शेठ ने नए फोन का टीज़र ज़ारी किया है।

लॉन्च से पहले दिखा Realme 3 Pro के कैमरे का दम!

Realme 3 Pro को इस महीने ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले रियलमी ब्रांड के सीईओ माधव शेठ ने नए फोन का टीज़र ज़ारी किया है। कंपनी के अधिकारी ने Realme 3 Pro के कैमरे से ली गईं चुनिंदा तस्वीरों को साझा किया है। बीते महीने ही Realme ने इस फोन को मार्केट में Redmi Note 7 Pro के चुनौती के तौर पर उतारने का ऐलान किया था। संभवतः इसी बहाने कंपनी फोन में 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर होने की ओर इशारा भी दे रही थी।

माधव शेठ ने तीन Realme 3 Pro के तीन कैमरा सैंपल अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किए हैं। एक में सेल्फी कैमरे का दम दिखाया गया है, जबकि बाकी दो में रियर कैमरा सेटअप का।

ये तस्वीरें EXIF डेटा और रिजॉल्यूशन के साथ नहीं आती हैं। इस आधार पर फोन में इस्तेमाल किए गए हार्डवेयर का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इनमें से एक तस्वीर प्राइमरी कैमरे में एचडीआर सपोर्ट होने की इशारा देती है। एक और तस्वीर यही इशारा देती है कि सेल्फी कैमरे का रिजॉल्यूशन 13 मेगापिक्सल से ज़्यादा हो सकता है। इतने रिजॉल्यूशन वाला कैमरा Redmi Note 7 Pro का भी हिस्सा है।

realme


याद रहे कि Realme ने बीते महीने भारत में रियलमी 3 को लॉन्च करते वक्त Realme 3 Pro के बारे में जानकारी दी थी। नए फोन को रेडमी नोट 7 प्रो की चुनौती के तौर पर उतारे जाने की बात की गई थी। इसे महीने के आखिर तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

आधिकारिक ऐलान के दौरान Realme 3 Pro में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होने का दावा किया गया था। Redmi Note 7 Pro को चुनौती देने के मकसद से इस फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की खबर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रियलमी, रियलमी 3 प्रो कैमरा, रियलमी 3 प्रो स्पेसिफिकेशन, Realme 3 Pro, Realme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com