- Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
- हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है रियलमी 3 में
- Realme 3 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू
Realme 3 खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र्स के लिए अच्छी खबर है। अब इस हैंडसेट को खरीदने के लिए फ्लैश सेल का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। Realme के सीईओ माधव शेठ ने जानकारी दी है कि रियलमी 3 अब 24 घंटे उपलब्ध होगा। बता दें कि अब तक Realme 3 को फ्लैश सेल में बेचा जाता था। दूसरी तरफ, कंपनी ने इस हैंडसेट के अपग्रेड Realme 3 Pro को भी मार्केट में उतार दिया है। देखा जाए तो मार्केट में Realme 3 की भिड़ंत Redmi Note 7 से है। करीब महीने भर फ्लैश सेल के ज़रिए बेचने के बाद शाओमी ने रेडमी नोट 7 को ओपन सेल में उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। ऐसे में रियलमी 3 को भी खरीदना आसान हो गया है।
Realme के सीईओ माधव शेठ ने गुरुवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि Realme 3 अब 24 घंटे उपलब्ध होगा। यानी फ्लैश सेल मॉडल की छुट्टी हो गई है। याद रहे कि Realme 3 को भारतीय मार्केट में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। Realme 3 (रिव्यू) हैंडसेट 3डी ग्रेडिएंट यूनीबॉडी डिज़ाइन वाला है। इसमें पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, हीलियो पी70 प्रोसेसर, 4,230 एमएएच बैटरी और एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलर ओएस 6 है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट मार्केट में मिलते हैं।
-
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
बता दें कि रियलमी 3 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी की अपनी वेबसाइट पर मिलता है।
Realme 3 स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी।
Realme 3 में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।
रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाज़ेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Realme 3 का डाइमेंशन 156.1x75.6x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं