विज्ञापन

Realme का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च: बड़ी बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और कम कीमत में दमदार फीचर्स

Realme Note 80 एक ऐसा बजट स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.

Realme का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च: बड़ी बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और कम कीमत में दमदार फीचर्स

Realme ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme Note 80 लॉन्च कर दिया है. फिलहाल यह फोन दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ देशों जैसे इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड में अवेलेबल है. यह फोन पहले लॉन्च हुए Realme Narzo 80 Lite 4G का थोड़ा बदला हुआ वर्जन माना जा रहा है, जिसे भारत में भी पेश किया गया था. Realme Note 80 खासतौर पर बजट यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है. 

Realme Note 80 की कीमत
Realme Note 80 की कीमत इंडोनेशिया में लगभग 16,99,000 इंडोनेशियन रुपिया यानी करीब 9,000 रुपये से शुरू होती है. इस कीमत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल मिलता है. वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत करीब 19,99,000 इंडोनेशियन रुपिया यानी लगभग 11,000 रुपये रखी गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Realme Note 80 के कलर्स
फिलहाल यह फोन Realme के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है. यह स्मार्टफोन दो रंगों में खरीदा जा सकता है, जिनमें ग्लेशियर ब्लू और स्टॉर्म ब्लैक शामिल हैं.

Realme Note 80 की स्क्रीन और परफॉर्मेंस
Realme Note 80 में 6.74 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. इस स्क्रीन में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. फोन के स्क्रीन की ब्राइटनेस लगभग 563 निट्स तक जा सकती है. इस स्मार्टफोन में 4GB LPDDR4x रैम दी गई है और स्टोरेज के लिए एक्सपैंडेबल 64GB और 128GB के ऑप्शन मिलते हैं. 

Realme Note 80 का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme Note 80 में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. 

Realme Note 80 की बड़ी बैटरी
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी ने इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है, जिससे बैटरी को आसानी से चार्ज किया जा सकता है. 

कुल मिलाकर Realme Note 80 एक ऐसा बजट स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com