Realme ने भारत में अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहद बड़ी 10,001mAh बैटरी है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है. Realme का यह दूसरा स्मार्टफोन है जिसमें इतनी बड़ी बैटरी दी गई है. इससे पहले कंपनी ने Realme P4 Power में भी इतनी ही पारफुल बैटरी दी थी.
Realme Narzo Power 5G का लुक
इन फोन में 6.78 इंच की बड़ी HyperGlow 4D Curve Plus डिस्प्ले दी गई है. यह स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है. इसके अलावा इस फोन में 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. फोन की डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है, जिससे वीडियो और फोटो ज्यादा रंगीन और शानदार दिखाई देते हैं. इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसके साथ फोन में Hypervision Plus AI चिप भी दी गई है. गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन खास हो सकता है क्योंकि इसमें Battlegrounds Mobile India यानी BGMI को 90FPS पर खेलने का सपोर्ट दिया गया है.

Realme Narzo Power 5G का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo Power 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा सेंसर मौजूद है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी मिलता है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिससे बड़े एंगल में फोटो ली जा सकती है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX480 फ्रंट कैमरा मिलता है. वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह फोन रियर कैमरे से 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
Realme Narzo Power 5G की 10,001mAh बैटरी
इस फोन की सबसे खास बात इसकी 10,001mAh की बड़ी बैटरी है. इतनी बड़ी बैटरी के कारण फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने के बाद 38 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है. इसके अलावा इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन सिर्फ 36 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है. इस फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, यानी आप इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं. कंपनी के अनुसार यह फोन 185 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 21 घंटे नेविगेशन, 32.5 घंटे YouTube और करीब 72 घंटे कॉलिंग का बैकअप दे सकता है.

Realme Narzo Power 5G की कीमत
भारत में Realme Narzo Power 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपये में मिलेगा. यह फोन टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा प्राइस कट मिल सकता है. पहली सेल में फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 4 साल की बैटरी वारंटी भी दी जाएगी. यह स्मार्टफोन Amazon और Realme की वेबसाइट पर उपलब्ध है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं