विज्ञापन

OpenAI का पहला असली प्रोडक्ट है यह छोटा-सा डिवाइस, सामने आया फर्स्ट लुक और रिलीज डेट

OpenAI आगामी 15 जुलाई 2026 को अपना पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट 'Codex Micro' लॉन्च करने जा रहा है.

OpenAI का पहला असली प्रोडक्ट है यह छोटा-सा डिवाइस, सामने आया फर्स्ट लुक और रिलीज डेट
OpenAI के पहले डिवाइस का फर्स्ट लुक लीक
Photo Credit: X

OpenAI ने अपने पहले हार्डवेयर डिवाइस से पर्दा उठा दिया है. सैन फ्रांसिस्को में आयोजित 'AI Engineer World Fair' में OpenAI ने अपने पहले फिजिकल डिवाइस Codex Micro को शोकेस किया है, जो अगले दो हफ्तों में यानी 15 जुलाई के करीब लॉन्च होने वाला है.

आखिर क्या है OpenAI का Codex Micro?

Codex Micro कोई स्मार्टफोन या पहनने वाला गैजेट नहीं है. यह एक छोटा-सा कीपैड या माइक्रो पैड (Micro Pad) है, जिसे खास तौर पर डेवलपर्स और कोडर्स के लिए डिजाइन किया गया है. OpenAI ने इसे मशहूर एक्सेसरीज मेकर कंपनी 'Work Louder' के साथ साझेदारी में तैयार किया है. इस डिवाइस का मुख्य उद्देश्य OpenAI के कोडिंग टूल 'Codex' का इस्तेमाल करने वाले लोगों के काम को सुपरचार्ज और बेहद आसान बनाना है.

शानदार फीचर्स और डिजाइन

यह डिवाइस दिखने में Work Louder के 'Creator Micro 2' जैसा है. इस छोटे से पैड में 13 मैकेनिकल स्विचेस, एक जॉयस्टिक और एक टच सेंसर दिया गया है. इसके जरिए यूजर्स अलग-अलग ऐप्स पर काम करते समय अपनी पसंद के शॉर्टकट्स और कस्टम एक्शन्स सेट कर सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि डेवलपर्स को बार-बार इंटरफेस बदलने या कोड कॉपी-पेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे एक बटन दबाकर सीधे Codex के फंक्शन्स को कंट्रोल कर सकेंगे.

दिनभर Reels देखने वाले बच्चों के दिमाग में हो रहा है ये बड़ा बदलाव! रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई

15 जुलाई को होने जा रहा है धमाका

OpenAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Codex Micro का टीजर जारी कर दिया है. इस अनोखे हार्डवेयर डिवाइस को 15 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इसे शुरुआत में सिर्फ चुनिंदा देशों में ही बेचा जाएगा या फिर यह ग्लोबल मार्केट में एक साथ उपलब्ध होगा.

कितनी हो सकती है इसकी कीमत?

OpenAI ने अभी तक Codex Micro की कीमत का खुलासा नहीं किया है. लेकिन अगर हम इसके बेस मॉडल 'Creator Micro 2' की बात करें, तो अमेरिकी बाजार में उसकी कीमत 199 डॉलर (यानी करीब 18,800 रुपये) है. कयास लगाए जा रहे हैं कि OpenAI का यह ब्रांडेड वर्जन भी इसी बजट के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OpenAI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com