विज्ञापन

लॉन्च से पहले लीक हुई Nothing Phone 4a की कीमत और स्पेसिफिकेशन, जानिए सभी धांसू फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, Phone 4a की बिक्री 12 मार्च से शुरू हो सकती है, जबकि Phone 4a Pro 26 मार्च से उपलब्ध हो सकता है.

लॉन्च से पहले लीक हुई Nothing Phone 4a की कीमत और स्पेसिफिकेशन, जानिए सभी धांसू फीचर्स

स्मार्टफोन ब्रांड Nothing 5 मार्च को भारत में अपनी नई Phone 4a सीरीज लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे - Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro. लॉन्च से लगभग दो हफ्ते पहले ही इन दोनों ही मॉडल की काफी सारी जानकारी लीक हो चुकी है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी अपने पुराने मॉडल्स की तुलना में थोड़ी ज्यादा कीमत रख सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कितना महंगा होगा Nothing Phone 4a & 4a Pro?
रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत भारत में लगभग 41,840 रुपये के आस-पास हो सकती है. यह वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है. वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल लगभग 46,130 रुपये में मिल सकता है.

दूसरी तरफ, Nothing Phone 4a Pro की शुरुआती कीमत 51,510 रुपये बताई जा रही है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा. इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 59,024 रुपये में आ सकता है.

Nothing Phone 4a के फीचर्स
Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा. कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 70x तक डिजिटल जूम की सुविधा मिल सकती है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. यह फोन 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Nothing Phone 4a Pro के फीचर्स
Nothing Phone 4a Pro में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 140x तक डिजिटल जूम मिल सकता है. डिजाइन के मामले में यह फोन एल्यूमिनियम बॉडी के साथ आ सकता है और इसमें Nothing का Glyph Matrix डिजाइन देखने को मिल सकता है, जो इसके पिछले मॉडल Nothing Phone 3 जैसा हो सकता है.

Nothing Phone 4a & Pro के कलर्स
यह दोनों मॉडल ब्लैक, पिंक और सिल्वर रंगों में उपलब्ध हो सकते हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, Phone 4a की बिक्री 12 मार्च से शुरू हो सकती है, जबकि Phone 4a Pro 26 मार्च से उपलब्ध हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com