विज्ञापन

Google ने लॉन्च किया सबसे तेज AI मॉडल! पलक झपकते ही बनेगी फोटो, वीडियो बनाना भी हुआ आसान

Google ने अपना सबसे तेज और किफायती इमेज जनरेशन मॉडल Nano Banana 2 Lite लॉन्च कर दिया है, जो सिर्फ 4 सेकंड में इमेज बना सकता है. साथ ही Gemini Omni Flash से वीडियो बनाना भी आसान हो गया है.

Google ने लॉन्च किया सबसे तेज AI मॉडल! पलक झपकते ही बनेगी फोटो, वीडियो बनाना भी हुआ आसान
टेक्स्ट लिखो और 4 सेकंड में चमचमाती इमेज हाजिर!
Photo Credit: Unsplash

अगर आप भी एआई टूल्स से तस्वीरें जनरेट करते हैं और स्लो स्पीड से परेशान हैं, तो गूगल आपकी इस मुश्किल को हमेशा के लिए खत्म करने आ गया है. गूगल ने अपना अब तक का सबसे तेज एआई इमेज जनरेशन मॉडल Nano Banana 2 Lite लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल की रफ्तार इतनी तेज है कि जब तक आप अपनी कॉफी की एक चुस्की लेंगे, तब तक यह आपकी मनपसंद इमेज तैयार कर देगा. इसके साथ ही कंपनी ने वीडियो बनाने वाले डेवलपर्स के लिए Gemini Omni Flash का भी विस्तार किया है.

सिर्फ 4 सेकंड में कमाल की इमेज

गूगल का नया एआई मॉडल Nano Banana 2 Lite (gemini-3.1-flash-lite-image) खासतौर पर उन डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें बहुत कम समय में भारी मात्रा में तस्वीरें बनानी होती हैं. कंपनी का दावा है कि यह मॉडल आपके टेक्स्ट प्रॉम्प्ट को समझने के बाद मात्र 4 सेकंड के भीतर हाई-क्वालिटी एआई इमेज जनरेट कर देता है. यह गूगल के इतिहास का अब तक का सबसे तेज इमेज मॉडल है.

OpenAI का पहला असली प्रोडक्ट है यह छोटा-सा डिवाइस, सामने आया फर्स्ट लुक और रिलीज डेट

खर्च में भारी कटौती और शानदार फीचर्स

तेज होने के साथ-साथ यह टूल बेहद सस्ता भी है. गूगल ने इसकी कीमत महज 0.034 डॉलर प्रति 1K-रिजॉल्यूशन इमेज रखी है. बजट फ्रेंडली होने के बावजूद यह मॉडल टेक्स्ट को बिल्कुल सही तरीके से समझता है और इमेज के अंदर लिखे जाने वाले शब्दों को भी साफ-साफ दिखाता है. आमतौर पर बाकी एआई टूल्स तस्वीरों के अंदर टेक्स्ट लिखने में गलती करते हैं, लेकिन गूगल ने इस समस्या को दूर कर दिया है.

गूगल के तीन जादुई मॉडल्स

गूगल ने साफ किया है कि अलग-अलग जरूरतों के लिए उसके पास तीन मुख्य मॉडल्स हैं:-

Nano Banana 2 Lite: यह अल्ट्रा-फास्ट स्पीड और कम खर्च में ज्यादा काम करने के लिए है.

Nano Banana 2: यह स्पीड और क्वालिटी का बेहतरीन संतुलन देता है.

Nano Banana Pro: यह प्रोफेशनल काम के लिए है, जहां समय भले ही थोड़ा ज्यादा लगे लेकिन क्वालिटी एकदम टॉप-नॉच मिलती है.

Gemini Omni Flash से वीडियो बनाना आसान

इमेज मॉडल के अलावा गूगल ने Gemini Omni Flash को भी पब्लिक प्रिव्यू के लिए जारी कर दिया है. इसकी मदद से डेवलपर्स और क्रिएटर्स केवल टेक्स्ट या इमेज का इनपुट देकर बेहतरीन एआई वीडियो बना सकते हैं और उन्हें नैचुरल भाषा में एडिट भी कर सकते हैं. फिलहाल इससे 10 सेकंड तक के वीडियो बनाए जा सकते हैं और इसकी कीमत 0.10 डॉलर प्रति सेकंड रखी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini AI, Google Nano Banana, Google Nano Banana 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com