विज्ञापन

iPhone 18 Pro से 4.5 लाख के फोल्डेबल फोन तक.. Apple इवेंट लॉन्च हुए ये प्रोडक्ट्स, जानें कीमत

Apple Event 2026 में नए कंपनी के नए CEO John Ternus ने पहला फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro सीरीज, AirPods 5 और Apple Watch Series 12 लॉन्च किए. जानिए सभी नए गैजेट्स के फीचर्स, कीमतें और सेल डेट्स.

Apple ने अपने बड़े इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज, iPhone Duo को लॉन्च कर दिया है. पहली बार कीनोट Apple के नए CEO John Ternus ने पेश किया. इस इवेंट में आईफोन के अलावा भी कई बड़े ऐलान किए गए. यहां पर आपको उन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनको Apple के इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया. 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max

Apple के Pro स्मार्टफोन लाइनअप को कंपनी का "अब तक का सबसे एडवांस कैमरा सिस्टम" मिला है. पहली बार वेरिएबल अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें लगे छह "लेजर-कट ब्लेड्स" डेप्थ ऑफ फील्ड और लाइटिंग को मैनेज करने के लिए चार अपर्चर सेटिंग्स के बीच अपने आप एडजस्ट होते हैं. जबकि नया सेंसर कम रोशनी में फोटोग्राफी और ग्रुप-फोटो डिटेल को बेहतर बनाता है.

दोनों फोन नए A20 Pro चिपसेट पर काम  करते हैं. इसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन दिया गया है. जिसके बारे में Apple का कहना है कि ये पिछले A19 Pro की तुलना में AI प्रोसेसिंग पावर को दोगुना कर देता है. Dynamic Island को भी री-डिजाइन किया गया है, जो अब एक साथ तीन Live Activities को दिखा सकता है.

इस बार बैटरी लाइफ में बड़ा सुधार देखने को मिला है. Pro Max को लेकर Apple का दावा है कि ये eSIM-ओनली कॉन्फिगरेशन में 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है. कंपनी के अनुसार, ये iPhone के इतिहास में बैटरी लाइफ की सबसे बड़ी छलांग है. फोन्स में Apple का नेक्स्ट-जनरेशन C2 सेल्युलर मॉडेम भी दिया गया है. ये15 प्रतिशत कम पावर की खपत करते हुए पहले से तेज अपलोड स्पीड देता है. iPhone 18 Pro और Pro Max ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी कलर्स में उपलब्ध होंगे. इनके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. कीमत की बात करें तो iPhone 18 Pro की कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू होती है. जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है. 

iPhone Duo: Apple का पहला फोल्डेबल फोन

टर्नस ने Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo पेश किया. टर्नस ने Samsung और Motorola जैसी कंपनियों के फोल्डेबल्स को "आपस में चिपके हुए दो फोन" बताते हुए iPhone Duo के डिजाइन पर गहरा भरोसा जताया. ओपन करने पर Duo में 7.6-इंच का इनर डिस्प्ले मिलता है. Apple के अनुसार, ये अब तक का सबसे पतला iPhone है. जबकि बंद होने पर 5.4-इंच का आउटर डिस्प्ले मिलता है. दोनों स्क्रीन्स का आस्पेक्ट रेशियो एक जैसा है जिससे कंटेंट दोनों पर एक समान दिखता है. फोल्ड होने पर ये लगभग एक पासपोर्ट के आकार का हो जाता है. जिसके राउंडेड कॉर्नर्स और प्रीमियम फ्रेम इसे बेहद स्टाइलिश बनाते हैं.

iPhone Duo भी Pro मॉडल्स की तरह A20 Pro चिप पर काम करता है. इसमें डुअल बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है ये आउटर डिस्प्ले के इस्तेमाल पर 44 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देती है. इसके फोल्डिंग फॉर्म फैक्टर में कई कैमरा फीचर्स मिलते हैं. इसके लिए iOS 27 को खास तौर पर कस्टमाइज किया गया है. जो कंट्रोल्स को स्क्रीन के साइड में शिफ्ट कर देता है और इसमें Split View मिलता है. जिससे पहली बार किसी iPhone पर दो ऐप्स साइड-बाय-साइड चलाए जा सकते हैं.

iPhone Duo 'Star White' और 'Night Sky' फिनिश में उपलब्ध होगा. इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और डिलीवरी 23 अक्टूबर से की जाएगी. इसकी कीमत 2,99,900 रुपये से शुरू होकर 4,49,900 रुपये तक जाती है.

AirPods 5

5th-Gen AirPods को एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ पेश किया गया है. कंपनी का कहना है कि ये फीचर ANC वाले AirPods 4 की तुलना में 50 प्रतिशत तक अधिक बाहरी शोर को रोकता है. साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए नया मल्टीपोर्ट एकॉस्टिक आर्किटेक्चर और अपडेटेड एडेप्टिव EQ दिया गया है. Apple Intelligence-पावर्ड Live Translation की मदद से यूजर बातचीत को अपनी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट होते हुए सुन सकते हैं.

स्टैंडर्ड AirPods 5 की कीमत 14,900 है. हालांकि, वायरलेस चार्जिंग केस, लंबी बैटरी लाइफ और स्टेम पर वॉल्यूम कंट्रोल वाले वर्जन की कीमत 17,900 रखी गई है. दोनों के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इनकी शिपिंग 18 सितंबर से होगी.

Apple Watch Ultra 4 और Apple Watch Series 12

Apple ने अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप को एक नए Health Sensing System के साथ अपडेट किया है. इसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये किसी भी वियरेबल में सबसे सटीक हार्ट रेट मॉनिटरिंग देता है. दोनों मॉडल्स में नए S11 चिप का इस्तेमाल किया गया है. ये वॉच पूरे दिन हर 5 सेकंड में हार्ट रेट और हर 5 मिनट में हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) को मापेंगी. दोनों वॉच में एक नया "Readiness" फीचर दिया गया है.

S11 चिप इन दोनों स्मार्टवॉच में Apple Intelligence पर बेस्ड Audio Intelligence suite को भी सपोर्ट करता है. इसमें साउंड रिकॉग्निशन, लाइव रिवाइंड, सिरी रीकैप और शाजम-बेस्ड म्यूजिक आइडेंटिफिकेशन शामिल हैं. Apple का कहना है कि वॉच पर होने वाली बातचीत को ऑन-डिवाइस प्रोसेस किया जाता है और तुरंत डिलीट कर दिया जाता है. जिससे प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहती है.

Apple Watch Ultra 4: एथलीट्स और आउटडोर एक्टिविटी के लिए बनी ये वॉच 50 घंटे की रेगुलर बैटरी लाइफ और लो पावर मोड में 84 घंटे तक का बैकअप देती है. ये नेचुरल और ब्लैक टाइटेनियम में 1,09,900 की शुरुआती कीमत पर आएगी.

Apple Watch Series 12: कंपनी का दावा है कि ये 24 घंटे की डेली बैटरी लाइफ देती है. ये 42mm व 46mm साइज में एल्युमीनियम, टाइटेनियम और एक नए सिरेमिक ऑप्शन में उपलब्ध होगी. इसकी शुरुआती कीमत 56,900 रुपये है.

ये भी पढ़ें- iPhone Duo भारत में लॉन्च, 4.5 लाख रुपये तक है कीमत, जानें खासियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple Event 2026, IPhone 18 Pro, IPhone Duo, AirPods 5, Apple Watch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com