Apple iPhone 16 Pro पर अब भारी छूट मिल रही है. यह फोन JioMart पर करीब ₹83,900 में लिस्टेड है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस ₹1,19,900 था. यानी सीधे ₹36,000 की बड़ी बचत. इसके अलावा बैंक ऑफर्स के जरिए लगभग ₹5,400 तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹79,000 से भी कम हो जाती है.

iPhone 16 Pro के खास फीचर
Apple iPhone 16 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रीमियम डिजाइन है. इसमें टाइटेनियम फ्रेम मिलता है, जो इसे हल्का और मजबूत बनाता है और हाथ में पकड़ने पर एक अलग ही प्रीमियम फील देता है. इसके अलावा यह आखिरी iPhone Pro मॉडल है जिसमें स्क्वायर कैमरा डिजाइन मिलता है, जो पहले Apple iPhone 11 से शुरू हुआ था.
इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड और 12MP का 5x टेलीफोटो लेंस शामिल है. खास बात यह है कि Apple अपने बेस मॉडल iPhones में यह फीचर नहीं देता. वहीं, Apple iPhone 17 में सिर्फ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. इसलिए अगर आप फोटोग्राफी या वीडियो शूटिंग के शौकीन हैं, तो iPhone 16 Pro इस कीमत में काफी बेस्ट ऑप्शन बन जाता है.

iPhone 16 Pro या iPhone 17 क्या है बेहतर ऑप्शन?
ऑफर के बाद Apple iPhone 17 भी लगभग इसी कीमत में उपलब्ध हो सकता है. इस बार Apple ने बेस मॉडल को काफी अपग्रेड किया है. इसमें 120Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो पहले सिर्फ Pro मॉडल्स में मिलता था. इसके अलावा इसमें 256GB स्टोरेज भी मिलता है, जो iPhone 16 Pro के बेस 128GB से दोगुना है. परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले के मामले में भी iPhone 17 काफी मजबूत माना जा रहा है.
अगर आप प्रीमियम डिजाइन, टाइटेनियम बॉडी और एक एक्स्ट्रा टेलीफोटो कैमरा चाहते हैं, तो Apple iPhone 16 Pro आपके लिए बेहतर रहेगा. लेकिन अगर आप लेटेस्ट फीचर्स, ज्यादा स्टोरेज और नई टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो Apple iPhone 17 लेना ज्यादा समझदारी होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं