Affordable Recharge Pack: टेलीकॉम इंडस्ट्री में पर्दापण के बाद से ही रिलायंस जियो सिम कंज्यूमर फ्रेंडली रहा है. ग्राहकों की संख्या के लिहाज से भारत की टॉप कंपनी में शुमार रिलायंस ने मध्यवर्गीय यूजर्स के लिए सस्ता रिचार्ज प्लॉन लांच करती रहती है. हाल में कंपनी द्वारा लांच्ड किए गए 198 रुपए वाला रिचार्ज प्लान यूजर्स को न केवल अनलिमिटेड वॉयस कॉल की गांरटी देता है, बल्कि अब हर दिन 2 जीबी डेटा भी दे रही है.
ये भी पढ़ें-Ugliest Man: दुनिया का सबसे बदसूरत इंसान 'गॉडफ्रे बागूमा', तानों को बनाया तराना, 2 शादी से हैं 8 बच्चे!
198 के रिचार्ज पैक पर मिलेगी सिर्फ 14 दिन की वैलिडिटी
रिलायंस जियो ने डेटा के बढ़ते यूज को देखते हुए मध्यवर्गीय तबके को साधने के लिए डेटा तो यूजर्स को हर दिन 2 जीबी दे रही है, लेकिन पैक को महीने भर की वैलिडिटी नहीं दी है. 198 रुपए वाले रिचार्ज पैक में यूजर को महज 14 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. यानी हर दिन 2 जीबी के हिसाब से यूजर्स को कुल 28 जीबी ही डेटा मिलेगा. इस पैक के साथ कंपनी यूजर्स को जियो टीवी और जियो क्लाउड मुफ्त में जरूर दे रही है.
199 के रिचार्ज पर 1.5 जीबी हर दिन, 18 दिन की वैलिडिटी
14 दिन की अवधि वाले रिचार्ज पैक में यूजर्स को जहां हर दिन 2 जीबी डेटा मिल रहा है. वहीं, जियो पोर्टल के वैल्यू सेक्शन में 1 रुपए और चुका कर यूजर्स 199 रुपए वाले प्लान पर भी नजर डाल सकता है, जिसमें यूजर्स को 1.5 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 मैसेज और मुफ्त ओटीटी प्लेटफार्म का भी लाभ मिलता रहेगा. वैल्यू सेक्शन में मौजूद इस प्लान की मियाद 4 दिन अतिरिक्त 18 दिन की है.
ये भी पढ़ें-Liquor Bottles: शराब की खाली बोतल लौटाओ, 10 रुपए पाओ? कहां लगी है ये अनोखी मशीन?

Photo Credit: Jio Reliance Portal
जियो के 189 वाले पैक में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी
माना जा रहा है कि रिलायंस जियो ने 198 और 199 रुपए वाले दोनों प्लान उन यूजर्स के लिए लांच किया है, जिन्हें कम वैलिडिटी में अधिक डेटा की जरूरत होती है. कंपनी यह प्लान डेटा के बढ़ती खपत को देखते हुए ही लांच किया गया है, क्योंकि जियो के सबसे छोटे 189 रुपए वाले रिचार्ज पैक में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी तो मिलती है, लेकिन पूरे महीने में डेटा महज 2 जीबी ही मिलती है.
ये भी पढ़ें-पासपोर्ट दिखाने पर ही भारतीयों को मिलती है इस इंडियन गांव में एंट्री, नहीं चलता है रुपया?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं