- iQOO Z11 Lite 5G की भारत में एंट्री
- 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले का दम
- 30 जुलाई से शुरू होगी पहली सेल
iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन AI फीचर्स, बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है. कंपनी ने इसे तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, Android 16 और IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसकी बिक्री भारत में 30 जुलाई से शुरू होगी. आइए आपको फोन की पूरी डिटेल्स बताते हैं.
iQOO Z11 Lite 5G की कीमत और लॉन्च ऑफर्स
iQOO Z11 Lite 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.
- 4GB + 128GB : 19,499 रुपये (लॉन्च ऑफर के बाद 17,999 रुपये)
- 6GB + 128GB : 21,499 रुपये (लॉन्च ऑफर के बाद 19,999 रुपये)
- 6GB + 256GB : 24,499 रुपये (लॉन्च ऑफर के बाद 22,999 रुपये)
लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank और SBI Bank के चुनिंदा कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा ग्राहक 3 महीने तक No Cost EMI का भी लाभ उठा सकते हैं. फोन की बिक्री 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से iQOO e-Store, Amazon, Vivo Exclusive Stores और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी. यह स्मार्टफोन Midnight Blue और Solar Flame रंगों में उपलब्ध होगा.
डिस्प्ले और प्रोसेसर
iQOO Z11 Lite 5G में 6.74 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है. डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड और TÜV Rheinland Low Blue Light Certification के साथ आता है.
फोन में 6nm MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. Virtual RAM की मदद से RAM को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि MicroSD Card के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का विकल्प मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है.
50MP Sony कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 Lite 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरा में Night Mode, Portrait, Panorama, Documents, Time-lapse, Slow Motion और 50MP Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं.
6,500mAh बैटरी और दमदार बिल्ड
iQOO Z11 Lite 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन में Reverse Charging की सुविधा भी मिलती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Dual Nano SIM, Dual-Band Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C और OTG का सपोर्ट दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए Side-Mounted Fingerprint Sensor मिलता है.
फोन IP65 Dust और Water Resistance रेटिंग के साथ आता है. इसके अलावा इसमें Swiss SGS Five-Star Drop Resistance Certification, Military-Grade Durability और AirSpring Protective Case भी मिलता है. फोन का वजन 209 ग्राम है.
यह भी पढ़ें: Flipkart से मंगवाया iPhone, डब्बे से निकला दाढ़ी-मूंछ बढ़ाने वाला तेल, अब कंपनी देगी इतने लाख रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं