विज्ञापन

iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म, 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ मचा सकता है धमाल

iQOO 15T दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन सकता है, जिसमें MediaTek का नया Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर दिया जाएगा.

iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म, 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ मचा सकता है धमाल
iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म

iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. कंपनी इस फोन को 20 मई को चीन में लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही iQOO ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कई खास फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन दमदार बैटरी, हाई-एंड प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है. iQOO 15T, iQOO 15 सीरीज का पांचवां स्मार्टफोन होगा. इस सीरीज में पहले से iQOO 15, iQOO 15R, iQOO 15 Apex और iQOO 15 Ultra मौजूद हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा फोन

डिजाइन की बात करें तो iQOO 15T में पीछे की तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा. इसमें दो बड़े कैमरा कटआउट और LED फ्लैश दिया गया है. फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जिससे यह काफी प्रीमियम लुक देता है. इसमें पावर और वॉल्यूम बटन फोन के लेफ्ट साइड में दिए जा सकते हैं. 

iQOO 15T में 6.82 इंच का बड़ा 'Everest' फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा. यह डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन के साथ आएगा और गेमिंग के दौरान 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. इसका मतलब है कि गेमिंग, वीडियो देखने और स्क्रॉलिंग का अनुभव काफी स्मूद और शानदार होगा. पतले बेजल्स की वजह से फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो भी काफी बेहतर दिखाई देगा.

Apple का पहला Foldable iPhone का नाम होगा iPhone Ultra, कीमत 2 लाख से ज्यादा...जानिए क्या होंगे खास फीचर्स

दुनिया का पहला Dimensity 9500 Monster Edition फोन?

रिपोर्ट्स के अनुसार iQOO 15T दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन सकता है, जिसमें MediaTek का नया Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर दिया जाएगा. यह प्रोसेसर हाई परफॉर्मेंस और बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए तैयार किया गया है. यह चिपसेट मल्टीटास्किंग, AI फीचर्स और भारी गेम्स को आसानी से संभाल सकेगा.

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा. इसके साथ 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया जाएगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. iQOO 15T की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. यह बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान आसानी से चल सकेगा. फोन का वजन लगभग 216 ग्राम बताया जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com