विज्ञापन

144Hz स्क्रीन और 7050mAh बैटरी वाला iQOO Z11 लॉन्च, खरीदने पर इतने हजार का डिस्काउंट

iQOO Z11 भारत में लॉन्च हो गया है. फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और 7,050mAh बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और सेल ऑफर्स.

144Hz स्क्रीन और 7050mAh बैटरी वाला iQOO Z11 लॉन्च, खरीदने पर इतने हजार का डिस्काउंट

iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे Z Series के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर पेश किया है. फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर, 144Hz 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. आइए आपको इसके स्पेसिफिकेशन्स-फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं. 

iQOO Z11 की कीमत और सेल

iQOO Z11 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट 39,999 रुपये में आता है. 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है. जबकि टॉप मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है. लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3 हजार तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा 1 हजार का कूपन भी उपलब्ध है. ग्राहक 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी उठा सकते हैं.

इस फोन की बिक्री 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसे Amazon, iQOO India की वेबसाइट, Reliance Digital और देशभर के iQOO और Vivo रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.

iQOO Z11 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

iQOO Z11 में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसकी स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसकी पीक HBM ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है. कंपनी ने डिस्प्ले को SGS लो ब्लू लाइट, लो फ्लिकर और फाइव-स्टार सनलाइट डिस्प्ले सर्टिफिकेशन भी दिए हैं.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलता है. इसे 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. फोन में 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, Z Series में पहली बार इस तरह का कूलिंग सिस्टम इस्तेमाल किया गया है. iQOO Z11 Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है. कंपनी फोन के लिए 3 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

50MP कैमरा और 7,050mAh की बड़ी बैटरी

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Z11 के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर मिलता है, जो OIS और f/1.79 अपर्चर के साथ आता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 115 डिग्री है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh बैटरी है. इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलते हैं. iQOO Z11 का वजन 199 ग्राम है और इसका डायमेंशन 164.42 x 75.25 x 7.99mm है. फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में बेहतर सुरक्षा देता है.

ये भी पढ़ें- जकरबर्ग के लिए बच्चों से जरूरी मुनाफा-पूर्व कर्मी के खुलासे से और बढ़ सकती है मेटा की मुसीबत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IQOO Z11, IQOO Z11 5G, IQOO Z11 Camera, IQOO Z11 Display Features, IQOO Z11 9020mAh Battery Specs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com