iQOO ने अपने Z सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Z11 चीन में लॉन्च कर दिया है. यह फोन अपने दमदार फीचर्स और बड़ी बैटरी की वजह से काफी चर्चा में है. इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 9,020mAh की बड़ी बैटरी, और MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ही इसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलता है, जो इसे गेमिंग और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए खास बनाता है. यह फोन iQOO Z11x के साथ पेश किया गया है, जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ था.

iQOO Z11 का डिस्प्ले
iQOO Z11 में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Full HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है. इसका 165Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन को बेहद स्मूद बनाता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव शानदार हो जाता है. इसके अलावा 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे वीडियो और गेमिंग और बेहतर हो जाती है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है, जिससे यूजर को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलता है.
iQOO Z11 का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो अच्छी क्वालिटी की फोटो क्लिक करता है, जबकि 2MP का डेप्थ सेंसर पोर्ट्रेट शॉट्स को बेहतर बनाता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो पंच-होल डिजाइन में आता है. यह कैमरा सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
iQOO Z11 की बैटरी
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने के लिए बनाई गई है. इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है. इसके अलावा OTG रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें - ट्रैफिक पुलिस के चक्कर खत्म? ये है घर बैठे 2 मिनट में चालान चेक और भरने का आसान तरीका
iQOO Z11 में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है. फोन की मोटाई 8.25mm है और इसका वजन लगभग 216.5 ग्राम है, जो इसे मजबूत और प्रीमियम फील देता है.
iQOO Z11 की कीमत
iQOO Z11 की शुरुआती कीमत CNY 2,299 (लगभग ₹31,200) रखी गई है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. इसके अलावा 12GB और 16GB RAM के साथ कई स्टोरेज ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ₹34,000 से ₹46,300 तक जाती है. यह फोन फिलहाल चीन में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. यह तीन कलर ऑप्शन -Canglang Fuguang, Skylight White और Polar Night Black में आता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं