विज्ञापन

iPhone 18 Series Leaks: iPhone 18 सीरीज में बड़ा फेरबदल! अब साल में दो बार लॉन्च होंगे नए मॉडल्स

iPhone 18 Pro और Pro Max मॉडल्स में डिजाइन लगभग पहले जैसा रहेगा, लेकिन कुछ सुधार देखने को मिल सकते हैं. इसमें स्लिम Dynamic Island, बेहतर कैमरा और नई टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती है.

Apple के नए iPhone 18 सीरीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार Apple कुछ बड़े बदलाव करने की तैयारी में है. इसमें नया लॉन्च पैटर्न, ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस और यहां तक कि कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी शामिल हो सकता है. यह साल Apple के लिए खास भी है क्योंकि कंपनी अपनी 50वीं सालगिरह मना रही है, इसलिए इस बार के लॉन्च को काफी बड़ा माना जा रहा है.

इस बार Apple अपने लॉन्च करने के तरीके में बड़ा बदलाव कर सकता है. आमतौर पर कंपनी सभी iPhones एक साथ लॉन्च करती है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 सीरीज को दो हिस्सों में लॉन्च किया जा सकता है.

पहले फेज में iPhone 18 Pro और Pro Max जैसे महंगे मॉडल लॉन्च होंगे, जबकि कुछ महीनों बाद iPhone 18 और iPhone 18e जैसे स्टैंडर्ड मॉडल बाजार में आएंगे. यह बदलाव इसलिए किया जा सकता है ताकि लॉन्च के समय पूरा फोकस प्रीमियम डिवाइसेस पर रहे और खासकर फोल्डेबल iPhone को ज्यादा ध्यान मिले.

Latest and Breaking News on NDTV

iPhone 18 में क्या होंगे नए फीचर्स?

नई iPhone 18 सीरीज में Apple का अगला A20 चिपसेट दिया जा सकता है, जो पहले से ज्यादा तेज और बैटरी बचाने वाला होगा. इसके साथ ही सभी मॉडल्स में 12GB RAM मिलने की संभावना है, जो पहले के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा.

इसका फायदा यह होगा कि आने वाले iOS वर्जन में AI फीचर्स और ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे. इसके अलावा, Apple इस बार ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले देने की तैयारी में है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी.

Pro मॉडल्स में क्या खास होगा?

iPhone 18 Pro और Pro Max मॉडल्स में डिजाइन लगभग पहले जैसा रहेगा, लेकिन कुछ सुधार देखने को मिल सकते हैं. इसमें स्लिम Dynamic Island, बेहतर कैमरा और नई टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती है.

सबसे बड़ा बदलाव कैमरा में देखने को मिल सकता है, जहां वेरिएबल एप्चर फीचर दिया जा सकता है. इससे फोटो में बैकग्राउंड ब्लर और लो-लाइट फोटोग्राफी और बेहतर हो जाएगी. इसके अलावा Apple नया A20 Pro चिप और अपना खुद का 5G मॉडेम भी दे सकता है, जिससे नेटवर्क और परफॉर्मेंस में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें - iPhone को टक्कर देने आया Xiaomi 17 Ultra का 200MP कैमरा! DSLR जैसी फोटो अब मोबाइल से

क्या iPhone 18 होगा सबसे अलग?

अगर इन सभी रिपोर्ट्स पर भरोसा करें, तो iPhone 18 सीरीज Apple के सबसे अलग लॉन्च में से एक हो सकती है. इसमें नया लॉन्च पैटर्न, पावरफुल चिप, ज्यादा RAM, बेहतर कैमरा और एक नया फोल्डेबल कैटेगरी देखने को मिल सकता है. हालांकि, अभी ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. असली सच्चाई तब सामने आएगी जब Apple ऑफिशियली रूप से इन डिवाइसेस को लॉन्च करेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com