विज्ञापन

सरकार दे रही है Free ऑनलाइन कोर्स, सिर्फ 2.5 घंटे में सीख सकते हैं Cybersecurity और AI से App बनाना

भारत सरकार ने यह फ्री साइबर सिक्योरिटी कोर्स Indian Cyber Crime Coordination Centre यानी I4C के जरिए शुरू किया है. इस कोर्स में लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के आसान तरीके सिखाए जाते हैं.

सरकार दे रही है Free ऑनलाइन कोर्स, सिर्फ 2.5 घंटे में सीख सकते हैं Cybersecurity और AI से App बनाना
2.5 घंटे में सीख सकते हैं जरूरी स्किल्स

भारत में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी बैंक कॉल, KYC स्कैम और नकली APK फाइल्स को देखते हुए सरकार और टेक कंपनियां अब लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने पर जोर दे रही हैं. इसी बीच सरकार ने एक मुफ्त ऑनलाइन Cyber Hygiene Course लॉन्च किया है, जिसे सिर्फ 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकता है. इस कोर्स का मकसद लोगों को साइबर फ्रॉड पहचानना और ऑनलाइन सुरक्षित रहना सिखाना है.

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरी तरफ Google ने भी AI की दुनिया में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने दावा किया है कि उसके नए AI टूल की मदद से लाखों लोग बिना Coding सीखे Android Apps बना रहे हैं. इससे यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में AI और Cybersecurity दोनों ही डिजिटल दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से बनने वाले हैं.

कार के AC का ये छोटा-सा बटन तेज करता है Cooling और बचाता है पेट्रोल-डीजल-CNG का खर्च

सरकार का मुफ्त Cyber Hygiene Course

भारत सरकार ने यह फ्री साइबर सिक्योरिटी कोर्स Indian Cyber Crime Coordination Centre यानी I4C के जरिए शुरू किया है. इस कोर्स में लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के आसान तरीके सिखाए जाते हैं.

आजकल साइबर अपराधी फर्जी बैंक कॉल, KYC अपडेट मैसेज, नकली लिंक और APK फाइल्स के जरिए लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं. कई लोग अनजाने में ऐसे लिंक पर क्लिक कर देते हैं और उनकी बैंकिंग या निजी जानकारी चोरी हो जाती है.

सरकार का यह कोर्स लोगों को सिखाता है कि ऐसे फ्रॉड की पहचान कैसे करें और खुद को सुरक्षित कैसे रखें. इसमें साइबर हाइजीन यानी डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की बेसिक जानकारी दी जाती है.

2.5 घंटे में सीख सकते हैं जरूरी स्किल्स

इस ऑनलाइन कोर्स की सबसे खास बात यह है कि इसे पूरा करने में सिर्फ करीब ढाई घंटे का समय लगता है. यानी छात्र, नौकरीपेशा लोग या आम इंटरनेट यूजर्स भी आसानी से इसे पूरा कर सकते हैं.

कोर्स में फिशिंग स्कैम, OTP फ्रॉड, फर्जी KYC मैसेज, नकली APK फाइल्स, सोशल मीडिया सुरक्षा और सुरक्षित पासवर्ड बनाने जैसे विषय शामिल हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com