Google जल्द ही Android यूजर्स के लिए Play Store में एक बड़ा अपडेट ला सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसके जरिए यूजर्स को यह जानकारी मिल सकेगी कि उनके फोन में इंस्टॉल कोई ऐप Play Store से हटा दिया गया है या Delist कर दिया गया है.
फिलहाल Android यूजर्स को सिर्फ उन्हीं ऐप्स के बारे में अलर्ट मिलता है जिन्हें Google Play Protect खतरनाक या हानिकारक घोषित करता है. लेकिन कई बार कुछ ऐप्स Policy Violation, Developer Decision या लंबे समय तक अपडेट न मिलने जैसी वजहों से Play Store से गायब हो जाते हैं और यूजर्स को इसकी कोई जानकारी नहीं मिलती. अब Google इस स्थिति को बदलने की तैयारी में है.
Play Store देगा Removed Apps का Alert
रिपोर्ट के मुताबिक Google Play Store के नए v51.4.19 Build में ऐसे संकेत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि कंपनी एक नया Notification System तैयार कर रही है. यह फीचर यूजर्स को बताएगा कि उनके फोन में इंस्टॉल कोई ऐप अब Play Store पर उपलब्ध नहीं है. यानी अगर कोई ऐप हटाया गया है या Delist कर दिया गया है, तो यूजर को नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी मिल सकती है.
सरकार दे रही है फ्री ऑनलाइन कोर्स, सिर्फ 2.5 घंटे में सीख सकते हैं Cybersecurity और AI से App बनाना
क्यों जरूरी है यह फीचर
कई बार लोग अपने फोन में ऐसे ऐप्स इस्तेमाल करते रहते हैं जो अब Play Store पर उपलब्ध नहीं होते. ऐसे ऐप्स को भविष्य में Security Updates या Bug Fixes नहीं मिलते, जिससे फोन की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है.
Google सिर्फ Play Store Notifications तक सीमित नहीं रहना चाहता. कंपनी Android पर App Installation System को भी ज्यादा सुरक्षित बनाने की तैयारी कर रही है.
रिपोर्ट्स के अनुसार Google अब उन Apps की Installation Process को और सख्त बना सकता है जो Play Store के बाहर से Install किए जाते हैं. ऐसे Apps को Sideloaded Apps कहा जाता है.
अक्सर Cyber Criminals नकली APK Files और फर्जी Apps के जरिए लोगों को Scam का शिकार बनाते हैं. इसी वजह से Google अब 'Unverified Developers' से आने वाले Apps पर ज्यादा नियंत्रण करना चाहता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं