विज्ञापन
This Article is From May 12, 2015

रेल यात्रियों को गूगल का तोहफा, अब गूगल मैप्स से मिलेगी ट्रेनों की भी जानकारी

रेल यात्रियों को गूगल का तोहफा, अब गूगल मैप्स से मिलेगी ट्रेनों की भी जानकारी
नई दिल्‍ली: गूगल ने भारतीय यात्रियों को तोहफा दिया है। गूगल के नए फीचर गूगल ट्रांजिट के जरिए अब यात्री देश के आठ शहरों में चलने वाली रेलगाड़ियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। गूगल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस सुविधा से अब यात्री लगभग 12,000 रेलगाड़ियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और पुणे से चलने वाली बसों और मेट्रो मार्गों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।

गूगल ट्रांजिट, गूगल मैप्स का एक फीचर है। इससे लोग आसानी से और जल्दी से अपने सार्वजनिक परिवहन यात्राओं की योजना बना सकेंगे। गूगल मैप्स में कार्यक्रम प्रबंधन के निदेशक सुरेन रुहेला के मुताबिक, 'दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए गूगल मैप्स को अधिक व्यापक, सटीक और उपयोगी बनाने के लिए गूगल ट्रांजिट हमारा एक प्रयास है।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गूगल, गूगल मूैप्‍स, भारतीय रेल, गूगल ट्रांजिट, रेल यात्री, Google Maps, Google Transit, Indian Railways Schedules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com